- इंदौर में होगा राज्य स्तरीय ‘लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता’ का आयोजन
- इस सप्ताह क्षेत्रीय OTT रिलीज़: अलग-अलग भाषाओं की 5 फ़िल्में जिन्हें अपनी वॉचलिस्ट में शामिल करें
- Regional OTT Releases This Week: 5 Films Across Languages to Add to Your Watchlist
- “15वां क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026: गुणवत्ता और उत्कृष्टता के क्षेत्र में श्रेष्ठ उद्योगों एवं संस्थाओं को मिलेगा क्वालिटी मार्क का भव्य सम्मान”
- “15th Quality Mark Awards 2026: Outstanding Industries and Organizations in Quality and Excellence to Receive the Prestigious Quality Mark Honour”
रणवीर ने अतीत के 4 सबसे बड़े डांसिंग सुपरस्टार्स को किया याद!
रणवीर सिंह को अपनी पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ ऊर्जावान और जीवंत स्टेज कलाकार माना जाता है और उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवार्ड शो के दौरान अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी यानि अपने ए-गेम को दर्शकों के समक्ष लेकर आए
अपने दमदार और जीवंत अभिनय के लिए जाने जाने वाले रणवीर ने अपने परफॉर्मेंस के जरिए ऐतिहासिक माने जाने वाले 4 सबसे बड़े डांसिंग सुपरस्टार्स मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा, शम्मी कपूर और जीतेन्द्र को याद किया!
एक प्रत्यक्षदर्शी ने खुलासा किया कि, “रणवीर ने किशोर कुमार के गानों पर एक हाई-ऑक्टेन रेट्रो एक्ट किया था।
इसके लिए उन्होंने एक रूटीन तैयार की, जिसके जरिए वे भारतीय सिनेमा को कुछ सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर देने वाले इन चार डांसिंग सुपरस्टार्स को सैल्यूट करना चाहते थे, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को कुछ सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर गाने दिए, जो आज भी गाए जाते हैं और जिनपर लोग डांस करते हैं।
प्रत्यक्षदर्शी ने खुलासा किया कि उन्होंने इन सुपरस्टार्स के सबसे बड़े डांस हिट्स को चुना और उनको एक साथ मिलाकर ऐसी प्रस्तुति दी, जिसने सभी को झकझोर दिया!”
एक सूत्र के मुताबिक, “रणवीर ने नैनों में सपना, ओ हसीना जुल्फों वाली, हुस्न है सुहाना और डिस्को डांसर जैसे सदाबहार डांस हिट्स पर पूरे दिल से डांस करते हुए अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इतना ही नहीं उन्होंने अपना परफॉर्मेंस, डांस हिट्स के किंग मिथुन चक्रवर्ती, गोविंदा, शम्मी कपूर और जीतेन्द्र को समर्पित किया।
रणवीर को ये डांसिंग सुपरस्टार बहुत पसंद हैं और उनके प्रतिष्ठित डांस ट्रेक पर परफॉर्म करते हुए उन्हें याद करना उनके लिए सम्मानजनक था।”
रणवीर सिंह बहुत जल्द बहुप्रतीक्षित फिल्म 83 में दिखाई देंगे। फिल्म क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है, जिसने कपिल देव की अगुवाई में वर्ष 1983 के ऐतिहासिक क्रिकेट विश्व कप में भारत को वेस्ट इंडीज पर जीत दिलायी थी!


