- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
AePS और माइक्रो एटीएम सेवाओं के साथ देश में ATMs की कमी को दूर कर रहा है रैपीपे
नए AePS ऑफ़र के साथ 1 करोड़ से अधिक ग्राहकों तक पहुंचने का लक्ष्य
नई दिल्ली. देश के सभी लोगों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे गहन प्रयासों के साथ, रैपीपे फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड ने हाल ही में एक देशव्यापी ऑफ़र लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से कंपनी द्वारा अपने एजेंटों, यानी ‘रैपीपे साथियों’ को AePS सेवाओं पर अधिकतम कमीशन दिया जा रहा है। यह ऑफ़र जनवरी 2021 के मध्य तक लागू रहेगा।
रैपीपे AePS और यह व्यवस्था आधार-कार्ड से नकद निकासी सेवाओं को सुलभ बनाकर समाज के हर तबके के लोगों को सशक्त बनाती है। यह पेमेंट सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित तथा उपयोगकर्ताओं के बेहद सुविधाजनक है, जो यह सुनिश्चित करती है कि रैपीपे साथियों के माध्यम से आप देश में कहीं भी और कभी भी पैसे निकाल सकते हैं, भुगतान कर सकते हैं तथा खाता विवरण डाउनलोड कर सकते हैं।
रैपीपे AePS न केवल बैंकिंग सेवाओं को ग्राहकों के लिए बेहद आसान बनाता है, बल्कि यह अपने एजेंटों को बाकी फिनटेक कंपनीयों के मुकाबले सबसे ज्यादा कमीशन भी देता है। कंपनी हर ट्रांजैक्शन पर 3 रुपये का इंक्रीमेंटल कमीशन देगी, जो आधार एटीएम उद्योग जगत में अब तक का सबसे अधिक कमीशन है।
इस पहेल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री योगेन्द्र कश्यप, सीईओ, रैपीपे ने कहा, “हम AePS सेवाओं पर इंक्रीमेंटल इन्सेंटिव दे रहे हैं जो दुकानदारो के लिए एक सुनहरा अवसर है, यह हमारे एजेंटों के साथ-साथ आम लोगों को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। मौजूदा कोविड-19 की इस घड़ी में, रैपीपे अपने साथियों को अधिकतम कमीशन प्रदान करते हुए उनकी सहायता करना चाहता है, क्योंकि इसके माध्यम से उन्हें सामान्य की तुलना में 12 गुना अधिक कमाई करने का मौका मिलेगा।
उम्मीद है कि इस योजना के जरिए 1 करोड़ से अधिक AePS ट्रांजैक्शन किए जाएंगे, जिसका मतलब यह है कि 1 करोड़ से ज्यादा ग्राहक पारंपरिक एटीएम या बैंक शाखा गए बिना ही बड़ी आसानी से नगर पैसे निकाल पाएंगे।
श्री कश्यप ने आगे कहा, “माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के विजन के अनुरूप विभिन्न प्रकार की योजनाओं की शुरुआत हुई है। भारत की एक जिम्मेदार फिनटेक कंपनी के नाते, हमने सरकार के प्रयासों की दिशा में अपना छोटा सा योगदान देने के लिए यह कदम उठाया है और भविष्य में भी हम ऐसा करना जारी रखेंगे।”
कोविड-19 की शुरुआती अवधि के दौरान, एटीएम से पैसों की निकासी आधी हो गई जबकि दूसरी ओर AePS ट्रांजैक्शन में 153% की बढ़ोतरी हुई। देश के दूरदराज के इलाकों में एटीएम की संख्या कम है, जबकि AePS एवं माइक्रो-एटीएम में बैंकिंग बिजनेस कॉरस्पॉडेंट लोगों को उनके घरों तक सेवाएं पहुंचाते हैं, और इसी वजह से हाल के दिनों में इन सेवाओं की मांग काफी बढ़ गई है।
AePS और माइक्रो एटीएम सेवाओं ने लाखों ग्राहकों के लिए जन धन योजना, प्रधानमंत्री-किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और इसी तरह की अन्य योजनाओं के जरिए प्राप्त पैसों की निकासी को सुविधाजनक बनाया है।
देश के सभी लोगों को वित्तीय सेवाओं से जोड़ने के राष्ट्रीय लक्ष्य की दिशा में अपना योगदान देते हुए, रैपीपे का उद्देश्य उपभोक्ताओं के लिए बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं (घरेलू मनी ट्रांसफर, AePS, माइक्रो एटीएम इत्यादि) को सहज बनाना है जो सभी के लिए, खास तौर पर टियर 2 और टियर 3 शहरों में इन सुविधाओं से वंचित आबादी के लिए आसानी से उपलब्ध हो।


