- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रवि मिश्रा बने स्मूल मिर्ची कवर स्टार सीज़न 2 के विजेता
ग्रैंड फिनाले में टॉप 5 फाइनलिस्टों के बीच मुकाबला हुआ जो थे- अजय जगताप शिर्डी से, साक्षी शर्मा गुड़गांव से, सुराजित घोष बैंगलोर से, रवि मिश्रा और अनस वहाब मुंबई से
मुंबई. बॉलीवुड संगीत उद्योग को एक नई गायन प्रतिभा मिली है और इसका श्रेय जाता है स्मूल मिर्ची कवर स्टार सीज़न 2 को। स्मूल मिर्ची कवर स्टार भारत के सबसे बड़े डिजिटल सिंगिंग टैलेंट हंट में से एक है जिसे रेडियो मिर्ची ने शुरु किया और स्मूल ऐप सहयोगी है। इस आयोजन के दूसरे सीज़न में रवि मिश्रा को विजेता घोषित किया गया है।
इस सीज़न में भारत के विभिन्न भागों से 18,000 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। महानगरों से लेकर जिलों तक बहुत बड़ी तादाद में इस सीज़न में प्रतियोगियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जो चीज स्मूल मिर्ची कवर को विषिष्ट बनाती है वह है इसमें हिस्सा लेने की आसानी और संतुष्टि। रेडियो मिर्ची ने स्मूल ऐप के साथ सहभागिता की जिसके जरिए प्रतियोगी किसी भी वक्त, कहीं से भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं।
उन्हें बस इतना करना है कि स्मूल ऐप डाउनलोड करें, प्रतिस्पर्धा के लिए बनाए गए हैंडल पर क्लिक करें, उपलब्ध गीतों की सूची ने गीत गा कर रिकॉर्ड करें और बस हो गया। स्मूल ऐप ने सहभागिता को बहुत ही आसान बना दिया है, इसके यूजर्स की बड़ी तादाद और स्मूल मिर्ची कवर स्टार एवं रेडियो मिर्ची के प्रषंसकों की वजह से प्रतिभागियों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है।
इस मुकाबले में 18,000 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 50 फाइनलिस्ट शॉर्टलिस्ट हुए और उन्हें स्मूल मिर्ची कवर स्टार वैबसाइट www.mirchicoverstar.com पर अपलोड किया गया ताकि जनता वोट दे सके और सोषल ऐंगेजमेंट भी हो। शॉर्टलिस्ट की गई 50 प्रविष्टियों में से शीर्ष 5 फाइनलिस्ट जनता के वोटों के आधार पर चुने गए। टॉप 5 फाइनलिस्टों ने जजों -मीत ब्रदर्स, शिल्पा राव और ब्रजेश शांडिल्य – के समक्ष परफॉर्म किया।
ग्रैंड फिनाले में संगीत का रंगारंग कार्यक्रम हुआ जिसमें मुकाबले के टॉप 5 फाइनलिस्टों के बीच म्यूज़िकल शो डाउन हुआ जो थे- अजय जगताप शिर्डी से, साक्षी शर्मा गुड़गांव से, सुराजित घोष बैंगलोर से, रवि मिश्रा और अनस वहाब मुंबई से। जजों के सामने थका देने वाले लाइव ऑडिशंस के बाद मुंबई के रवि मिश्रा को स्मूल मिर्ची कवर स्टार सीज़न 2 का विजेता घोषित किया गया।
पुरस्कार में रवि को एक लाख रुपए, फुर्टाडोस स्कूल ऑफ म्यूज़िक से स्कॉलरशिप तथा स्मूल मिर्ची म्यूज़िक अवार्ड्स में परफॉर्म करने का मौका दिया गया है। स्मूल मिर्ची म्यूज़िक अवार्ड्स में संपूर्ण बॉलीवुड संगीत जगत के सामने परफॉर्म करने के लिए मीत ब्रदर्स रवि को खास प्रशिक्षण देंगे और साथ ही एक म्यूज़िक प्लैटफॉर्म पर पर एक गाना भी लांच किया जाएगा, इस तरह रवि के म्यूज़िक करिअर को शानदार शुरुआत मिलेगी।
मिर्ची कवर स्टार जीतने पर रवि मिश्रा ने कहा, ’’स्मूल मिर्ची कवर स्टार सीज़न 2 को जीतना बहुत सम्मान की बात है। ये सफर बहुत शानदार रहा और मेरा मानना है कि गायकों के लिए यह बहुत अच्छा प्लैटफॉर्म है। बहुत अच्छा लगता है जब सालों की कड़ी मेहनत को पहचान और सराहना मिलती है। इतने अच्छे गायकों के साथ प्रतिस्पर्धा करना और इस शो में भाग लेना बहुत अच्छा अनुभव रहा। सभी गायकों की आवाज़ बहुत अच्छी थी और उन्होंने बहुत उम्दा गाया। मैं स्मूल मिर्ची कवर स्टार का षुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने मेरी क्षमता को समझा और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मुझे यह प्लैटफॉर्म प्रदान किया।’’
प्रतियोगियों को जज करने के बारे में मीत ब्रदर्स ने कहा, ’’स्मूल मिर्ची कवर स्टार सीज़न 2 का हिस्सा बन कर हम बहुत खुश हैं। यहां निर्णय करना रोमांचक रहा। हर साल विजेता को मेंटर करना और स्मूल मिर्ची म्यूज़िक अवार्ड्स में परफॉर्म करना बेमिसाल अनुभव है। इस सीज़न के विजेता को हम बधाई देते हैं और 12वें स्मूल मिर्ची म्यूज़िक अवॉर्ड्स में उनके साथ परफॉर्म करने के लिए हम बहुत उत्साहित हैं।’’
शिल्पा राव पहली बार स्मूल मिर्ची कवर स्टार की जज बनी हैं, उन्होंने कहा, ’’जो लोग संगीत के लिए जज़्बा रखते हैं मैं उन्हें प्रोत्साहन देना चाहती हूं। स्मूल मिर्ची कवर स्टार सीज़न 2 की वजह से मैं बहुत सारी नई आवाज़ों से परिचित हुई हूं और उन्हें जज करना बहुत ही समृद्ध कर देने वाला अनुभव रहा। मुझे विश्वास है कि इस सीज़न के विजेता अपने म्यूज़िकल कॅरिअर में बहुत आगे जाएंगे।’’
ब्रजेश शांडिल्य भी पहली बार स्मूल मिर्ची कवर स्टार से जुड़े हैं, उन्होंने कहा, ’’स्मूल मिर्ची कवर स्टार सीज़न 2 को जज करना कमाल का अनुभव रहा। जिन प्रतिभाओं को मैंने सुना उन्हें सुन कर मैं चकित रह गया। इस सीज़न के विजेता वाकई इस जीत के हकदार हैं और उनके संगीतमय कॅरिअर के लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’’
स्मूल के प्रेसिडेंट बिल ब्रैडफोर्ड ने कहा, ’’हम रवि मिश्रा को बधाई देते हैं और एक षानदार संगीतमय करिअर के लिए हमारी ओर से उन्हें शुभकामनाएं । इस कमाल के सफर का हिस्सा बन कर हम बहुत खुष हैं और उम्मीद करते हैं कि आगे भी ऐसे ही सीज़न आते रहेंगे। हमने पाया कि देश भर में बहुत से प्रतिभावान परफॉर्मर छुपे हुए हैं जिन्हें संगीत उद्योग द्वारा अभी तलाशा जाना बाकी है। स्मूल मिर्ची कवर स्टार जैसे प्लैटफॉर्म ऐसे बहुत से कमाल के गायकों को प्रकाश में लाते रहेंगे।’’
रेडियो मिर्ची के सीओओ यतीश महर्षि ने कहा, ’’स्मूल मिर्ची कवर स्टार सीज़न 2 के विजेता के तौर पर रवि मिश्रा का नाम घोषित करते हुए हम गौरव अनुभव कर रहे हैं। इस प्रतिस्पर्धा में कड़े मुकाबले के लिए हम सभी फाइनलिस्टों को बधाई देते हैं। संगीत व मनोरंजन के क्षेत्र में मिर्ची बहुत बड़ा ब्रांड है और हमें खुषी है कि हम इस कॉन्टेस्ट के द्वारा इन प्रतिभाषाली लोगों को इतना षानदार प्लैटफॉर्म दे पाए, मैं इन सभी को संगीत की दुनिया में कामयाब सफर की शुभकामनाएं देता हूं।’’
भारत में स्मूल को टाइम्स ब्रिज का सहयोग प्राप्त है जो कि टाइम्स ग्रुप की निवेश शाखा है।


