- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
री-क्रिएशन किंग सिद्धार्थ सलाठिया ने अपने ओरिजिनल कंपोज़ किए गए गाने ‘बेमायने ‘ के साथ की वापसी !
सिद्धार्थ सलाठिया को बॉलीवुड गानों के रीमिक्स किंग के रूप में जाना जाता है, लेकिन अब उन्होंने एक नए ट्रैक के साथ वापसी की हैं। आखिरकार उनका गाना ‘ बेमायने ’ रिलीज़ हो गया है! गाने को सिद्धार्थ सलाठिया ने कंपोज़ किया है और सिंक रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है।
अभी तक उन्हें एक रीमिक्स किंग समझा जाता था, लेकिन यह पहली बार है जब वे अपना खुद का गीत लेकर आ रहे है जिसको उन्होंने लिखा है ,गाया है और उसका म्यूजिक कंपोज़ किया है।
अपने गीत की रचना पर सिद्धार्थ से बात करते हुए उन्होंने कहा, ” गाने का मुखड़ा 2011 में रचा गया था, जब मैं अपने निजी जीवन में कठिन दौर से गुजर रहा था। गाने के बोल अलग थे और गाने को तब ‘तुम बिन’ कहा जाता था।
मैं इस गाने के बारे में पूरी तरह से भूल गया था, लेकिन कुछ महीने पहले, मैं अपनी पुरानी फाइलों देख रहा था और तब इस सांग को अपनी एक रिकॉर्डिंग में पाया, इसलिए मैंने उसके अंतरा की रचना करने और गीत को पूरा करने का फैसला किया।
गीत की रचना पूरी करने के बाद, मैंने गीत को फिर से लिखने के लिए इसे सवेरी में भेज दिया और वह इस शब्द “बेमायने ” के साथ आया और इस तरह पूरा गीत बना।”
वर्क फ्रंट की बात की जाये तो , सिद्धार्थ को एक रिक्रिएशन वीडियो में देखा गया था, जिसमे उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को एक सुंदर श्रद्धांजलि दी थी।
वह भारत में सबसे अधिक सब्सक्राइब किए जाने वाले Youtube गायकों में से एक हैं। उन्हें 2016 में चेन्नई में “सोशल मीडिया हीरो” पुरस्कार मिला। वह 1 मिलियन से अधिक अनुयायियों के साथ फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बहुत लोकप्रिय है।


