- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सोनी सब के ‘मैडम सर’ के कलाकारों ने असली जिंदगी की महिला पुलिस अधिकारियों के जोश को किया सलाम
इस शो की रील लाइफ पुलिसवुमेन ने एक मुलाकात के दौरान असली जिंदगी की महिला पुलिस अधिकारियों से ली प्रेरणा
मुंबई. सोनी सब ने इस साल की शुरुआत में ‘मैडम सर’ शो का प्रसारण शुरू किया था। इस शो में चार डायनैमिक महिला पुलिस अधिकारी अपने नजरिये से सामाजिक मुद्दों को सुलझाती नजर आती हैं। जो भी चुनौती उनके सामने आती है, वो उसे स्वीकार करती हैं और पूरे जज़्बात के साथ सभी मामलों को हल करती हैं यानि की दिल से पुलिसिंग करती हैं।
इस शो में गुल्की जोशी को बतौर एसएचओ हसीना मलिक और युक्ति कपूर को बतौर सब इंस्पेक्टर करिश्मा सिंह के रूप में दिखाया गया है। वहीं सोनाली नायक बतौर हेड कॉन्स्टेबल पुष्पा और भाविका शर्मा कॉन्स्टेबल संतोष की भूमिका निभा रही हैं।
‘मैडम सर’ की टीम के रूप में रील लाइफ में आई चुनौतियों से संकेत लेने हुए, इन अभिनेत्रियों को असल जिंदगी की महिला पुलिस अधिकारियों से रूबरू होने का एक्सक्लूसिव मौका मिला। इन कलाकारों ने पुलिस किरदार को सफलतापूर्वक परदे पर कैसे उतारा जा सके, इस बारे में इसकी बारीकियों पर चर्चा की। साथ ही इस चुनौतीपूर्ण समय में हमारी सुरक्षा और सेहत का ख्याल रखने के लिए किए जा रहे उनके योगदान के लिए असल जिंदगी की महिला पुलिस अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।
गुल्की जोशी उर्फ एस.एच.ओ हसीना मलिक:
“जब मैडम सर के ऑडिशन के लिए मैंने इस प्रतिष्ठित वर्दी को पहना था,तो मुझे नही पता था कि मुझे ये भूमिका मिलेगी या नहीं लेकिन पुलिस अधिकारी की वर्दी पहनने के अवसर ने मुझे गर्व से भर दिया। जब मुझे हसीना मलिक की भूमिका मिली तब मैं खुश थी, लेकिन इस भूमिका के साथ न्याय करने और हमारे हीरोज़ का बहुत सम्मान करने का दायित्व मुझ पर आ गया था।
पिछले कुछ महीनो ने मुझे पुलिस बल के प्रति कृतज्ञता से भर दिया है,क्योंकि खुद को आगे रखकर समाज को सुरक्षित रखने के प्रति उनके साहस और अथक प्रयासों को सबने देखा है। मुझे इस तरह के बल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला, इस पर मुझे गर्व है, और मैं उनके बहुमूल्य योगदान के लिए पुलिस बल को सलाम करना चाहती हूं। क्योंकि उन्होंने ही सही मायनो में इन शब्द को परिभाषित किया है- कुछ बात है क्योंकि जज़्बात है।”
युक्ति कपूर को सब इन्स्पेक्टर करिश्मा सिंह के नाम से भी जाना जाता है
“देशभर में हमारी पुलिस सेना के लिए मेरे मन में बहुत आभार और सम्मान है और इस दौर ने एक समाज के रूप में हमारे प्रति उनके समर्पण को दिखाया है। यही कारण है कि हम घर पर हैं और सुरक्षित हैंक्योंकि सब जगहों का ध्यान रखकर और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए वो सबसे आगे रहकर लड़ रहे हैं। वो अपने परिवारों से दूर हैं और हमारे जीवन को बचाने के लिए वो अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं और पुलिस बल के इस योगदान के लिए मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी।
मुझे मैडम सर में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने का अवसर मिलने पर बेहद गर्व है। हमारा शो दिल से पुलिसिंग का जश्न मनाता है और पिछले कुछ महीनों में इसे बड़े पैमाने पर दर्शाया भी है। मैं अपने देश के सभी पुलिस अधिकारियों को उनके निस्वार्थ योगदान के लिए धन्यवाद देती हूं और उनके जज़्बात और साहस को सलाम करती हूं.”
सोनाली नायक जिन्हे हेड कॉन्स्टेबल पुष्पा सिंह के नाम से जाना जाता है.
“सोनी सब की पूरी टीम को इस इवेंट को संभव बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं उन महिला पुलिसकर्मियों की आभारी हूं जो आप अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी हमारे साथ आज यहां हैं। इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान पुलिस अधिकारियों के प्रयासों के लिए उन्हें निजीतौर धन्यवाद देना और उनसे कुछ सीखने का अवसर मिलना मेरे लिए गर्व की बात है।”
भाविका शर्मा उर्फ़ ‘सैसी’ संतोष
“इस महिला पुलिस स्टेशन में मैं सबसे छोटी हूं और मुझे इससे बेहतर अनुभव मिल ही नहीं सकता। इस शो में मैं हमेशा हसीना और करिश्मा से प्रेरणा लेती हूं, लेकिन आज मुझे असल जिंदगी की उन महिला पुलिस अधिकारियों से प्रेरणा पाने का मौका मिला जो हमें सुरक्षित रखने के लिए काम कर रही हैं।”


