- Aakash Educational Services Limited (AESL) Launches ANTHE 2026: The Biggest Talent Hunt ExamHelping Students Understand Their Potential and Prepare for Competitive Success
- एंथे 2026 के रजिस्ट्रेशन शुरू, छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप और ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज“1 करोड़ छात्रों का भरोसा, आकाश ने लॉन्च किया एंथे 2026”
- Disha Patani Through the Years: A Career, Style & Screen Evolution
- एनडीए के सहयोगी के रूप में अपना दल (एस) मध्य प्रदेश में तेज करेगा चुनावी तैयारियां: डॉ. अतुल मलिकराम
- रक्षाबंधन पर 2030 का भारत ने लॉन्च किया लेट्स रीडिफाइन रक्षा कैंपेन
एंथे 2026 के रजिस्ट्रेशन शुरू, छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप और ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज“1 करोड़ छात्रों का भरोसा, आकाश ने लॉन्च किया एंथे 2026”
इंदौर, 25 अगस्त 2026: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने एंथे 2026 लॉन्च किया। भारत की सबसे लंबे समय से आयोजित की जा रही टैलेंट आइडेंटिफिकेशन परीक्षा एंथे में पिछले 16 वर्षों में 1 करोड़ से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को अपनी क्षमता पहचानने, तैयारी का आकलन करने और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए सही दिशा समझने में मदद करना है।
एंथे को एक व्यापक और वैज्ञानिक तरीके से तैयार किए गए डायग्नोस्टिक असेसमेंट के रूप में डिजाइन किया गया है। परीक्षा का हर सवाल एक खास उद्देश्य के साथ तैयार किया जाता है, जिससे छात्रों की कॉन्सेप्ट की समझ, एप्टीट्यूड और एनालिटिकल एबिलिटी का आकलन किया जा सके। यह छात्रों को अपनी मजबूतियों और उन क्षेत्रों को समझने में मदद करता है, जहां सुधार की जरूरत है।
NEET UG 2026 में टॉप 100 में रैंक हासिल करने वाले आकाश के 41 छात्रों में से 31 छात्र पहले एंथे में क्वालीफाई कर चुके थे। वहीं JEE Advanced 2026 के टॉप 100 में जगह बनाने वाले 11 छात्रों में से 7 छात्र एंथे से जुड़े रहे हैं।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ, श्री चंद्र शेखर गरिसा रेड्डी ने कहा कि एंथे सिर्फ स्कॉलरशिप तय करने वाली परीक्षा नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य छात्रों को अपनी अकादमिक क्षमता को समझने और अपनी तैयारी का आकलन करने में मदद करना है। पिछले 16 वर्षों में 1 करोड़ से अधिक छात्रों ने खुद को बेंचमार्क करने के अवसर के रूप में एंथे पर भरोसा किया है।
एंथे में शामिल होने वाले हर छात्र को विस्तृत ‘एंथे इंटेलिजेंस रिपोर्ट’ दी जाती है। इसमें विषयवार मजबूतियों और सुधार के क्षेत्रों के साथ-साथ कॉम्पिटिटिव एग्जाम सक्सेस पोटेंशियल (CESP), टेस्ट-टेकिंग पर्सनैलिटी (TTP) और अटेम्प्ट इंटेलिजेंस कोशिएंट (AIQ) का विश्लेषण किया जाता है।
एंथे 2026 के तहत योग्य छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप और टॉप परफॉर्मर्स के लिए ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज दिए जाएंगे। परीक्षा कक्षा V से XII तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में आयोजित होगी। ऑनलाइन परीक्षा 27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक, जबकि ऑफलाइन परीक्षा 11 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को होगी। रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं।


