- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
रेनो काइगर: भारत में लॉन्च होने वाली बिल्कुल नई B-SUV, जो बेहद आकर्षक, स्मार्ट और रोमांचक है
रेनो काइगर शो कार का वैश्विक स्तर पर अनावरण: यह एक शो-कार है और रेनो काइगर का निर्माण भी इसी पर आधारित है, साथ ही इन कारों के डिजाइन में लगभग 80% समानता होगी
नई दिल्ली. दमदार प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने की रणनीति और अपने प्रोडक्ट्स में बेजोड़ इनोवेशन के इरादे के साथ रेनो इंडिया अपने नवीनतम और गेम चेंजर वाहन, रेनो काइगर को लॉन्च करेगा जिसके माध्यम से इस सेगमेंट में रेनो की मौजूदगी का विस्तार होगा। इसे भी ट्राइबर के समान प्लेटफ़ॉर्म पर बनाया जाएगा और रेनो ग्रुप द्वारा इसे विश्व स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। रेनो काइगर के साथ रेनो बिल्कुल नए ग्लोबल इंजन को प्रस्तुत करेगा।
रेनो काइगर से ग्राहक क्या उम्मीद कर सकते हैं, इस बात की पहली झलक प्रस्तुत करने के लिए रेनो की ओर से रेनो काइगर शो कार का वैश्विक स्तर पर अनावरण किया गया। यह एक शो-कार है जिसके आधार पर रेनो की इस नई SUV को डिज़ाइन और विकसित किया गया है। रेनो काइगर शो कार को फ्रांस में मौजूद कॉर्पोरेट डिज़ाइन टीमों तथा रेनो इंडिया की डिज़ाइन टीम ने साथ मिलकर विकसित किया है।
रेनो की सभी कारों की तरह रेनो काइगर शो कार की डिज़ाइन भी दूसरों से अलग और बेहद आकर्षक है जो शहरी आधुनिकता के साथ-साथ सड़कों पर अपनी क्षमता, दोनों को प्रदर्शित करती है। रेनो काइगर शो कार का बॉडी कलर नीले और बैंगनी रंग का है जिसमें बड़े जादुई ढंग से बदलाव नज़र आता है जो कोण और प्रकाश पर निर्भर है। रेनो काइजर शो कार बेहद प्रभावशाली और सुगठित है जो वाहनों के स्पोर्टी लुक से प्रेरित है साथ ही इसकी दो-स्तरीय प्रकाश व्यवस्था बेहद कारगर व असरदार है।
रेनो काइगर की स्टाइल बिल्कुल अनोखी होगी, और आज काइगर शो कार के वैश्विक अनावरण के साथ यह बात पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। दरअसल रेनो काइगर एक शो कार है और रेनो काइगर का निर्माण भी इसी पर आधारित है जिसमें डिज़ाइन के मामले में लगभग 80% समानता होगी। रेनो ने सुनियोजित तरीके से इस वाहन को लॉन्च किया है जो बोल्ड स्टाइल स्टेटमेंट को दर्शाता है।
रेनो काइगर कई स्मार्ट फीचर्स एवं सुविधाओं से सुसज्जित होगा जिनमें से कुछ सुविधाओं को इस श्रेणी में पहली बार शामिल किया जाएगा, जो इस कार की डिजाइन और स्टाइल के पूरक होंगे। रेनो काइगर के साथ रेनो द्वारा बिल्कुल नए टर्बो इंजन को लॉन्च किया जाएगा जो ड्राइविंग के अनुभव को बेहद रोमांचक बना देगा और इसका पूरा श्रेय हाई परफॉर्मेंस, मॉडर्न और बेहद कुशल इंजन विकल्पों को जाता है।
भारत को ध्यान में रखते हुए विकसित किए गए इस नए प्रोडक्ट के बारे में श्री वेंकटराम मामिलपल्ले, कंट्री सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, रेनो इंडिया ऑपरेशंस, ने कहा, “रेनो काइगर बिल्कुल नई B-SUV है और सही मायने में यह ग्रुप रेनो की बेहद आकर्षक, स्मार्ट और रोमांचक पेशकश है, जो इसे दूसरों से अलग बनाएगी।
हमें यह घोषणा करते हुए ख़ुशी हो रही है कि रेनो काइगर का ग्लोबल लॉन्च भारत में होगा, और इसके बाद ही इस वाहन को दुनिया के दूसरे बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। क्विड और ट्राइबर के बाद, रेनो काइगर तीसरी ऐसी ग्लोबल कार है जिसे भारत में लॉन्च करने के बाद ही दूसरे बाजारों में लॉन्च किया जाएगा।
भारत के लिए बनाई गई रणनीति के अनुरूप, रेनो काइजर बिल्कुल नए एवं अनोखे इनोवेशन का उदाहरण प्रस्तुत करेगा। इस वाहन को बी-सेगमेंट (B-segment) में लॉन्च किया जाएगा, क्योंकि मोटर उद्योग जगत की कुल बिक्री में इस सेगमेंट की हिस्सेदारी 50% से अधिक है, और इस तरह हमें पूरे देश में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने में भी काफी मदद मिलेगी। रेनो ने बेहद कम समय में भारत में 6,50,000 यूनिट्स की बिक्री के महत्वपूर्ण आंकड़े को पार कर लिया है और रेनो काइगर के साथ हम प्रगति के इस सफ़र पर लगातार आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”
रेनो काइगर भारत की डिजाइन, इंजीनियरिंग और वाहनों के निर्माण की बेजोड़ क्षमता को प्रदर्शित करेगा, जिससे यह पता चलता है कि रेनो ‘मेक इन इंडिया’ मिशन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भारत में, ग्रुप रेनो ने हमेशा दूसरों से अलग और इनोवेटिव बनने पर विशेष ध्यान दिया है और यह बात इसके प्रोडक्ट रेंज से पूरी तरह साबित होती है। रेनो काइगर के लॉन्च के साथ, रेनो इसी तर्ज पर वाहनों के निर्माण को आगे बढ़ाएगा।
दुनिया भर में जबरदस्त कामयाबी और सड़क पर बेजोड़ उपस्थिति के साथ, डस्टर ने सही मायने में एक आईकॉनिक SUV के अपने दर्ज़े को बरकरार रखा है। SUV से प्रेरित लुक और इस श्रेणी में पहली बार शामिल किए गए फीचर्स के साथ, क्विड ने ए-हैच (A-Hatch) सेगमेंट को एक नया आयाम दिया है।
ट्राइबर के साथ, रेनो ने ज्यादा जगह वाले, फ्लैक्सिबल, अल्ट्रा-मॉड्यूलर और बाजार में किफायती विकल्प को लॉन्च करने में कामयाबी पाई। रेनो काइगर भी अपने आकर्षक स्टाइल, तथा स्मार्ट एवं मॉडल फीचर्स के साथ जबरदस्त सफलता प्राप्त करने वाला प्रोडक्ट साबित होगा, जो ड्राइविंग के अनुभव को और अधिक रोमांचक बना देगा।
रेनो काइगर शो कार को फ्रांस में मौजूद कॉर्पोरेट डिज़ाइन टीमों तथा रेनो इंडिया की डिज़ाइन टीम ने साथ मिलकर विकसित किया है, जिसमें भारतीय ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं और उम्मीदों के साथ-साथ बाजार के बदलते ट्रेंड को भी ध्यान में रखा गया है। रेनो ग्रुप एक जैसी शैली में वाहनों का निर्माण नहीं करने के साथ-साथ एक और “मी-टू” प्रोडक्ट नहीं बनाने का वादा करता है, और रेनो काइगर शो कार इस वादे पर पूरी तरह खरा उतरता है। आकर्षक डिजाइन और कुल मिलाकर बेहद शानदार पैकेज इसे बी-सेगमेंट (B-segment) वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक ऐसा वाहन बना देगा, जिसे वे किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहेंगे।
रेनो काइगर शो कार बेहद प्रभावशाली और सुगठित है जो वाहनों के स्पोर्टी लुक से प्रेरित है। डबल सेंट्रल एग्जॉस्ट सिस्टम, डबल एक्सट्रैक्टर, हेक्सागोनल स्ट्रक्चर जैसे शानदार घटक इसके स्पोर्टी लुक को और ज्यादा बेहतर बना देते हैं। इसके साथ ही, इस शो-कार की बेहतरीन डिज़ाइन के विभिन्न घटक इसे पहले से ज्यादा दमदार SUV के रूप में प्रस्तुत करते हैं, जिसमें बड़े-बड़े ग्रूव्स वाले टायरों के साथ 19” के व्हील्स, रूफ रेल, आगे और पीछे की स्किड प्लेट्स तथा 210mm का ग्राउंड क्लीयरेंस शामिल हैं।
इस वाहन का अगला हिस्सा बेहद प्रभावशाली और असरदार है, जिसमें फुल LED हेडलाइट्स के दो-स्तर के साथ-साथ नियॉन इंडिकेटर लाइट नज़र आता है। पीछे की तरफ, “सी” आकार के डबल टेललैंप्स के साथ रियर LED लाइटिंग सिग्नेचर से इस कार को दूर से ही पहचाना जा सकता है।
रेनो काइगर शो कार वास्तव में बी-सेगमेंट (B-Segment) में भारतीय ग्राहकों की उम्मीदों पर गहन विचार-विमर्श और पूर्ण विश्लेषण का नतीजा है। इस शो कार के माध्यम से, ग्रुप रेनो ने रेनो काइगर की रूप-रेखा को अच्छी तरह प्रदर्शित किया है जो बी-हैचबैक (B-hatchback) और B-SUV खरीदने की इच्छा रखने वाले तथा एंट्री कार सेगमेंट से आगे निकलने ग्राहकों को नए विकल्प प्रदान करेगा साथ ही यह भारत के घरेलू बाजार एवं वैश्विक बाजार, दोनों की जरूरतों को पूरा करेगा।


