- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
रेनो ने 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ डस्टर को लॉन्च किया
यह इस सेगमेंट की सबसे दमदार SUV है डस्टर की, इस नई रेंज की शुरुआती कीमत ₹ 10,49,000 होगी
नई दिल्ली. रेनो इंडिया ने 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन से सुसज्जित रेनो डस्टर के लॉन्च की घोषणा की है, जो भारत में सबसे सफल SUV में से एक है। इसके साथ ही, डस्टर भारत में अपने सेगमेंट में सबसे दमदार SUV बन गया है।
1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन वाला बिल्कुल नया रेनो डस्टर, 6-स्पीड मैनुअल ऑप्शन के साथ तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा और इस रेंज की शुरुआती कीमत ₹10.49 होगी, जबकि X-Tronic CVT (एक्स-ट्रॉनिक सीवीटी) ₹12.99 की शुरुआती कीमत के साथ दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। रेनो की ओर से मौजूदा 1.5L पेट्रोल इंजन का विकल्प भी पेश किया जाएगा और इस रेंज के रेनो डस्टर की शुरुआती कीमत ₹8.59 होगी।
1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन अत्याधुनिक होने के साथ-साथ, हाई पावर, टर्बो-चार्ज्ड, तथा BSVI मानकों के अनुरूप इंजन है, जो इस श्रेणी में सबसे बेहतरीन पावर और क्रमशः 5500 rpm पर 156PS तथा 1600 rpm पर 254Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। यह आधुनिक इंजन गैसोलीन डायरेक्ट इंजेक्शन (GDI) जैसी उन्नत तकनीकी सुविधाओं से लैस है, जो वाहन की दक्षता और इसके प्रदर्शन को अधिकतम बनाता है।
बेहतर क्षमता तथा उत्सर्जन में कमी के लिए यह वाहन दोहरे वेरिएबल वॉल्ब टाइमिंग (VVT) तथा एडवांस्ड थर्मो मैनेजमेंट जैसी सुविधाओं से सुसज्जित है। इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा पावर के साथ-साथ, डस्टर के मैनुअल ट्रांसमिशन में ईंधन की खपत 16.5 kmpl तथा CVT वर्जन में ईंधन की खपत 16.42 kmpl है।
इस अवसर पर श्री वेंकटराम मामिलपल्ले, कंट्री सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, रेनो इंडिया ऑपरेशंस, ने कहा, “1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन से लैस रेनो डस्टर के लॉन्च के साथ, भारत में डस्टर के सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। यह एक विश्वस्तरीय इंजन है, तथा पूरी दुनिया में कडजर और अरकाना जैसे हमारे बेहद सफल SUV एवं क्रॉसओवर्स में इसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है।
डस्टर ने सबसे अधिक प्रगतिशील मोटर वाहन बाजारों में से एक, यानी कि भारत में बेहद प्रतिष्ठित दर्जा हासिल किया है। पिछले कुछ वर्षों में, एडवेंचर को पसंद करने वाले लोगों तथा कई भारतीय परिवारों ने इस सच्चे SUV के साथ दिल का रिश्ता जोड़ लिया है। पहले से अधिक बोल्ड और ज्यादा दमदार डस्टर, निश्चित रूप से एडवेंचर को पसंद करने वाले लोगों के बढ़ते परिवार में शामिल होने तथा नए-नए इलाकों और स्थानों के भ्रमण के लिए प्रेरित करेगा, साथ ही उन्हें सहज ड्राइविंग के अनुभव का आनंद भी मिलेगा।”
ग्राहकों के साथ अपने संबंधों को निरंतर बेहतर बनाने के लिए, रेनो ने AMC पैकेज सहित एक लॉयल्टी बेनिफिट स्कीम की घोषणा की है, तथा डस्टर के मौजूदा ग्राहकों को नए 1.3L डस्टर के साथ अपग्रेड करने के विशेष रूप से यह योजना बनाई गई है।
फ्रंट ग्रिल, टेल गेट, रूफ रेल्स और फॉग लैंप कवर पर क्रिमसन रेड रंग का विशेष रूप से इस्तेमाल किया गया है, जिससे आईकॉनिक रेनो डस्टर पहले से अधिक बोल्ड नजर आता है, जो पूरी तरह से टर्बो पेट्रोल इंजन के अनुरूप है।
इतना ही नहीं, ट्राइ-विंग्ड फुल क्रोम ग्रिल, मस्कुलर स्किड प्लेट्स से सुसज्जित एवं दोहरी रंगत वाले बॉडी कलर फ्रंट बम्पर, LED DRLs के साथ सिग्नेचर प्रोजेक्टर हैडलैंप्स जो बेहद प्रभावशाली एवं चौड़े आकार वाले हुड की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं, और ये सभी विशेषताएं साथ मिलकर इसके बोल्ड लुक को और ज्यादा बेहतर बना देती हैं। बिल्कुल नए R17 फोर्ज़ा डायमंड कट अलॉय व्हील्स, इस आईकॉनिक डस्टर को दिखने में और भी अधिक शानदार बना देते हैं।
डस्टर 205mm का उच्चतम ग्राउंड क्लीयरेंस प्रदान करता है। नए डस्टर में अब रिमोट प्री-कूलिंग फ़ंक्शन की सुविधा मौजूद है, जो ग्राहकों को कार में प्रवेश करने से पहले ही की-फ़ॉब की मदद से इंजन चालू करने और एयर कंडीशनिंग शुरू करने की अनुमति देता है। डस्टर में 17.64cm का टचस्क्रीन मीडियानेव इवोल्यूशन लगाया गया है, जो एप्पल कार-प्ले, एंड्राइड ऑटो, वॉइस रिकग्निशन और इकोगाइड के साथ आता है।
ईंधन की खपत और उत्सर्जन को कम करने के साथ-साथ वाहन मालिकों के लिए रखरखाव की लागत में कमी लाने के लिए, रेनो डस्टर में स्मार्ट स्टार्ट / स्टॉप फ़ंक्शन की सुविधा दी गई है, जिसकी सहायता से कार के रुकते ही इसका इंजन स्वचालित रूप से बंद हो जाता है और ड्राइवर की आवश्यकता को समझकर इंजन फिर से चालू हो जाता है।
रेनो डस्टर भारतीय प्राधिकरणों द्वारा निर्धारित फ्रंट, साइड और पेडेस्ट्रियन क्रैश के मानदंडों के अनुरूप है। इसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर सुरक्षा के लिए कई फीचर्स मौजूद हैं, जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटीलॉक-ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ड्राइवर और वाहन में सवार यात्रियों के लिए एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट।
रेनो डस्टर सभी वर्जन में इन सारी सुरक्षा सुविधाओं को मानक के तौर पर शामिल किया गया है। रिवर्स पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स एक SUV के तौर पर डस्टर की क्षमता को बढ़ाते हैं।
रेनो डस्टर में अलग-अलग प्रकार के 38 इनोवेटिव एक्सेसरीज़ को प्रस्तुत किया गया है, जो इसे SUV के रूप में और ज्यादा आकर्षक बना देते हैं।


