- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रेनो ने क्विड नियोटेक एडिशन को लॉन्च किया
नई दिल्ली. रेनो इंडिया ने आज अपने फ्लैगशिप ब्रांड, क्विड के 2020 नियोटेक एडिशन को लॉन्च करने की घोषणा की, जो 0.8L MT, 1.0L MT और 1.0L AMT वेरिएंट में उपलब्ध होगा। लिमिटेड एडिशन वाली इस कार को इस सेगमेंट में पहली बार बेहद स्टाइलिश और एकदम नए डुएल-टोन एक्सटीरियर के साथ प्रस्तुत किया गया है।
ग्राहक दो रंगों के मिश्रण के बीच अपने पसंदीदा वाहन का चयन कर सकते हैं- जो ज़ांस्कर ब्लू बॉडी एवं सिल्वर रूफ तथा सिल्वर बॉडी एवं ज़ांस्कर ब्लू रूफ के साथ उपलब्ध होगा। क़ीमत में महज 30,000 रुपये की वृद्धि के साथ, क्विड नियोटेक बेहतरीन मूल्य पैकेज प्रदान करता है तथा बेहद शानदार सुविधाओं के साथ यह वाहन ग्राहकों को अधिकतम फायदा उपलब्ध कराता है।
बिल्कुल ताजा दिखने वाले बाहरी रंग-रूप के अलावा, क्विड नियोटेक एडिशन 8” के टच स्क्रीन ULC के साथ ऐप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, फ्रंट सीट के यात्रियों के लिए USB सॉकेट, Aux-सॉकेट्स, फ्लेक्स व्हील्स, C-पिलर पर 3D डिकल्स, नियोटेक डोर क्लैडिंग्स, ब्लू इंसर्ट और ब्लू स्टिच के साथ सीट फैब्रिक मॉडिफिकेशन, क्रोम AMT डायल, क्रोम ऐड-ऑन ग्रिल और B-पिलर ब्लैक टैपिंग जैसी ढेरों सुविधाओं से सुसज्जित है, और ये सभी सुविधाएं क्विड के लुक को और भी मजेदार एवं ऊर्जावान बनाती हैं।
इनोवेशन पर विशेष ध्यान देने के अपने वादे पर कायम रहते हुए, रेनो ने ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए समय-समय पर क्विड में कई तरह के संशोधन किए हैं, और इस तरह क्विड रेंज को बिल्कुल नया और आधुनिक बनाए रखा है। रेनो ने क्विड में हमेशा आधुनिक डिजाइन और सुविधाओं का एकदम सही मिश्रण प्रस्तुत किया है।
साल 2019 में, रेनो इंडिया ने इस श्रेणी में कई नए फीचर्स के साथ पहले से ज्यादा बोल्ड और अधिक स्टाइलिश क्विड को बाजार में उतारा। हाल ही में MT और AMT, दोनों वर्जन में 1.0L पावरट्रेन से लैस बिल्कुल नए RXL वेरिएंट को लॉन्च किया गया, और इस तरह नवीनतम RXL 1.0L वेरिएंट ने क्विड रेंज को ग्राहकों के लिए और अधिक सुलभ बना दिया है।
बेहद आकर्षक, इनोवेटिव और किफायती तथा SUV से प्रेरित रेनो क्विड, सही मायने में भारत में रेनो के लिए एक गेम-चेंजर तथा वाहनों की बिक्री को बढ़ाने वाला साबित हुआ है। क्विड ने अपने समकालीन व SUV की शैली से प्रेरित डिजाइन, इस श्रेणी में सबसे बेहतरीन फीचर्स और वाहन खरीदारों के लिए रखरखाव की बेहद कम लागत के आधार एंट्री सेगमेंट के वैल्यू इंडेक्स को नए सिरे से परिभाषित किया है, जो इसके 98% स्थानीयकरण की वजह से संभव हो पाया है, और इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि कंपनी ‘मेक इन इंडिया’ का मजबूती से पालन कर रही है।
रेनो क्विड विशेष प्रकार के उपकरणों एवं सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसने इस सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित किया है। इन सुविधाओं के अंतर्गत 20.32 सेमी का टचस्क्रीन मीडियानेव (MediaNAV) इवॉल्यूशन, इस श्रेणी में पहली बार LED डिजिटल उपकरणों का समूह, फ्लोर कंसोल पर व्यवस्थित AMT डायल, वन-टच लेन चेंज इंडिकेटर, स्पीड पर निर्भर वॉल्यूम कंट्रोल तथा 279 लीटर क्षमता वाला बूट स्पेस शामिल है।
वाहन खरीदारों के लिए रखरखाव की बेहद कम लागत के अपने वादे के अनुरूप, रेनो वाहन की डिलीवरी की तारीख से 5 साल और 100,000 किमी तक एक्सटेंडेड वारंटी का विकल्प प्रदान करता है। इसके अलावा सेवाओं के अन्य प्रस्तावों में रेनॉल्ट ईज़ी केयर भी शामिल है, जो गाड़ियों की मेंटेनेंस के लिए शुरू किया गया एक प्रीपेड प्रोग्राम है और इससे लागत में बचत सुनिश्चित होती है। इस तरह के प्रस्तावों की वजह से ग्राहकों को ब्रांड के स्वामित्व के अद्वितीय अनुभव के साथ-साथ मन की शांति भी मिलती है।
क्विड नियोटेक एडिशन तथा रेनो क्विड रेंज 2020: मूल्य सूची
वेरिएंट क़ीमत (एक्स शोरूम, नई दिल्ली)
रेनो क्विड STD Petrol MT 0.8L 2,99,800
रेनो क्विड RXE पेट्रोल MT 0.8L 3,69,800
रेनो क्विड RXL पेट्रोल MT 0.8L 3,99,800
रेनो क्विड नियोटेक पेट्रोल MT 0.8 L 4,29,800
रेनो क्विड RXT पेट्रोल MT 0.8L 4,29,800
रेनो क्विड RXL पेट्रोल MT 1.0L 4,21,800
रेनो क्विड नियोटेक पेट्रोल MT 1.0 Sce 4,51,800
रेनो क्विड RXT ऑप्शन पेट्रोल MT 1.0 Sce 4,59,500
रेनो क्विड क्लाइंबर ऑप्शन पेट्रोल MT 1.0 Sce 4,80,700
रेनो क्विड RXL पेट्रोल ईज़ी- R 1.0L 4,53,800
रेनो क्विड नियोटेक पेट्रोल ईज़ी- R 1.0 Sce 4,83,800
रेनो क्विड RXT ऑप्शन पेट्रोल ईज़ी- R 1.0 Sce 4,91,500
रेनो क्विड क्लाइंबर ऑप्शन पेट्रोल ईज़ी -R 1.0 Sce 5,12,700


