- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रेनो ने भारत में अपने नेटवर्क को 415 से अधिक सेल्स एवं सर्विस टचपॉइन्ट्स तक किया विस्तारित
सरकारी कर्मचारियों के लिए रु 22,000 तक फायदों के साथ एक्सलुज़िव ऑफर्स का ऐलान किया
नई दिल्ली. रेनो इंडिया ने पिछले 2 महीनों में देश भर में 34 नए सेल्स एवं सर्विस टचपॉइन्ट्स खोलने की घोषणा की है। इसके साथ पिछले एक साल में रेनो ने भारत में कुल 90 नए सेल्स एवं सर्विस टचपॉइन्ट्स खोले हैं। मौजूदा एवं उभरते बाज़ारों में ब्राण्ड के विकास की सामरिक रणनीति के तहत नेटवर्क में तेज़ी से यह विस्तार किया गया है। नई डीलरशिप्स मध्यप्रदेश, तमिलनाडू, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, तेलंगाना, उत्तराखण्ड, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी बंगाल में स्थित हैं।
इस विस्तार के साथ रेनो इंडिया ने 415 से अधिक सेल्स एवं 475 से अधिक सर्विस टचपॉइन्ट्स के साथ अपनी मौजूदगी को बेहद सशक्त बना लिया है, इसमें देश भर में 200 से अधिक वर्कशॉप ऑन व्हील्स भी शामिल हैं। रेनो इंडिया का यह सशक्त नेटवर्क अपने उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेल्स एवं सर्विस सेवाएं प्रदान करता है।
‘रेनो इंडिया का नेटवर्क तेज़ी से विस्तारित हो रहा है, जो उपभोक्ताओं एवं डीलर पार्टनर्स से मिली शानदार प्रतिक्रिया की पुष्टि करता है। इस मुश्किल दौर में हम न केवल नए डीलरों को लुभा रहे हैं, बल्कि हमें अपने मौजूदा पार्टनर्स से निवेश एवं विस्तार के अनुरोध भी मिल रहे हैं। नेटवर्क का विस्तार कर हम देश भर में अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को अपनी सेवाएं प्रदान कर सकेंगे और अपने सेल्स वॉल्युम को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।’ सुधीर मल्होत्रा, हैड-सेल्स एण्ड नेटवर्क, रेनो इंडिया ने कहा।
रेनो इंडिया ने अपनी रेंज में आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है तथा सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों, केन्द्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों तथा डॉक्टरों और अध्यापकों के लिए भी अतिरिक्त ऑफर्स का ऐलान किया है। इन ऑफर्स में रु 22,000 तक की अतिरिक्त छूट के ऑफर शामिल हैं, इसके अलावा उपभोक्ताओं के लिए कई आकर्षक फेस्टिव ऑफर्स भी पेश किए गए हैं, जैसे डस्टर पर रु 70,000 तक की छूट, क्विड पर रु 40,000 तक की छूट और ट्राइबर पर रु 30,000 तक की छूट। रेनो इंडिया देश भर में अपने कैंटीन स्टोर्स के माध्यम से रक्षा कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों के लिए उत्पादों की व्यापक रेंज भी उपलब्ध कराती है।
खरीद को आसान बनाने के लिए रेनो आकर्षक फाइनैंस ऑफर्स भी लेकर आई है। इसमें क्विड और ट्राइबर पर 3.99 फीसदी की विशेष ब्याज दर शामिल है। नई लॉन्च की गई डस्टर 1.3L टर्बो पर, रेनो ने रु 20,000 के लॉयल्टी बैनेफिट्स तथा 3 साल या 50,000 किलोमीटर के ईज़ी केयर पैकेज की घोषणा भी की है।
प्रोडक्ट्स की बात करें, तो रेनो इंडिया ने हाल ही में 2020 क्विड नियोटेक एडिशन का लॉन्च किया था। यह लिमिटेड एडिशन अपने सेगमेन्ट में पहली बार स्टाइलिश और फ्रैश ड्यूल टोन एक्सटीरियर के साथ आता है। उपभोक्ता दो रंगों के संयोजन- जंस्कर ब्लू बॉडी विद सिल्वर रूफ और सिल्वर बॉडी विद जंस्कर ब्लू रूफ- में से अपनी पसंद का कलर चुन सकते हैं। रु 30,000 के इन्क्रीमेंटल ऑफर के साथ क्विड नियोटेक शानदार वैल्यू पैकेज देती है और अपने बेहतरीन फीचर्स के साथ उपभोक्ताओं को अधिकतम फायदे उपलब्ध कराती है।


