- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रेनो इंडिया ने भारत में दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए एक नई पहल की घोषणा की
नई दिल्ली. समाज के दिव्यांगों एवं निःशक्तजनों की कभी हार नहीं मानने वाली भावना का जश्न मनाने के उद्देश्य से, रेनो इंडिया द्वारा 18 प्रतिशत की जीएसटी दर में छूट का ऑफर दिया जाएगा जो वित्त मंत्रालय और भारी उद्योग मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप है। इतना ही नहीं, रेनो इंडिया देशभर में मौजूद अपने सभी डीलर नेटवर्क के माध्यम से इस सेगमेंट के ग्राहकों के लिए अतिरिक्त छूट का प्रस्ताव देगा, ताकि उन्हें अतिरिक्त लाभ दिया जा सके।
समाज के दिव्यांग सदस्यों की खुद को परिस्थितियों के अनुरूप ढालने की क्षमता और सकारात्मक नजरिए का सम्मान करने के लिए रेनो इंडिया ने इस पहल की घोषणा की है, क्योंकि वे ज़िंदगी की कठिनाइयों का डटकर मुकाबला करते हैं और उन्हें अवसरों में बदलते हैं।
इस योजना के तहत, रेनो इंडिया के डीलरशिप पर दिव्यांग ग्राहकों को रियायती जीएसटी दर के ऑफर के साथ-साथ कंपनी की ओर से कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जाएगा। आवश्यक कागजी कार्रवाई को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, इस श्रेणी के ग्राहकों को छूट के अलावा अतिरिक्त रियायत दी जाएगी। सभी मॉडलों पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट का ऑफर दिया जाएगा, जबकि 1200cc से कम की इंजन क्षमता के साथ 4 मीटर से कम लंबाई वाले सभी पेट्रोल वाहनों पर दिव्यांग ग्राहकों को जीएसटी में छूट दी जाएगी।
इस पहल के बारे में बात करते हुए श्री सुधीर मल्होत्रा, हेड- सेल्स एंड नेटवर्क, रेनो इंडिया, ने कहा, “दिव्यांग हमारे समाज के सदस्य हैं और हम सभी के लिए उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। वे अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में जिस प्रकार के धैर्य और साहस का प्रदर्शन करते हैं, उस वजह से वे हमारे लिए बेहद मूल्यवान ग्राहक हैं।
रेनो इंडिया उनके इस दृष्टिकोण एवं सकारात्मक सोच का अभिनंदन करता है, और अपनी कारों को और ज्यादा सुलभ बनाने के उद्देश्य से हम उन्हें जीएसटी में छूट के अलावा इस सेगमेंट में विशेष डिस्काउंट के साथ अपने प्रोडक्ट्स उपलब्ध करा रहे हैं।
भारत सरकार ने भारत में रहने वाले दिव्यांगों के जीवन को बेहतर बनाने का बीड़ा उठाया है और रेनो इंडिया भी इसी जुनून के साथ आगे बढ़ते हुए अपने इस पहल के जरिए उनके जीवन में बदलाव लाने का प्रयास कर रहा है।”
इस श्रेणी के ग्राहकों को रेनो डस्टर पर सबसे अधिकतम छूट, यानी 30,000/- रुपये की छूट दी जाएगी, जबकि रेनो क्विड तथा रेनो ट्राइबर पर उन्हें 9000/-रुपये की नकद छूट दी जाएगी। महीने के दौरान ग्राहकों के लिए अन्य आकर्षक योजनाएं भी उपलब्ध होंगी जिन्हें इस छूट के साथ जोड़ा जा सकता है।
ग्रुप रेनो के लिए भारत दुनिया के 10 सबसे बड़े बाजारों में से एक है और इस ब्रांड के पोर्टफोलियो में दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय कुछ प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जिसमें रेनो क्विड सबसे आगे है जो विश्व स्तर पर इस ग्रुप के शीर्ष क्रम के कारों में से एक है।
ट्राइबर को भी लगातार लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है और इसने अपनी कामयाबी का परचम लहराया है। डस्टर अपनी परंपरा और विरासत को लगातार आगे बढ़ा रहा है, जो बेहतर क्षमता एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक असली SUV के रूप में दूसरों से अलग खड़ा है।
रेनो इंडिया ने हाल ही में ट्राइबर AMT, क्विड 1.0L RXL और नियोटेक एडिशन, तथा डस्टर टर्बो पेट्रोल रेंज को लॉन्च किया है, जिसने कंपनी को भारत में अपनी स्थिति को और मजबूत बनाने में मदद की है।
दमदार प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने की रणनीति और अपने प्रोडक्ट्स में बेजोड़ इनोवेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के हिस्से के रूप में, रेनो इंडिया ने अपने नए गेम-चेंजर वाहन, रेनो KIGER के लॉन्च के साथ अपने प्रोडक्ट रेंज का विस्तार करने तथा हर सेगमेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज करने की घोषणा की है।
रेनो को प्रेरणा देने वाले सिद्धांतों में एक सिद्धांत यह है कि आवागमन के सुलभ और स्थायी समाधान सभी के लिए उपलब्ध होने चाहिए, और वर्तमान में दिए जाने वाले ये विशेष प्रस्ताव इसी विचारधारा के प्रतीक हैं।


