- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रसिद्ध फिल्ममेकर मिलन लुथरिया ने “कच्चे धागे” की सिल्वर जुबली पर इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे होने पर विचार साझा किया!
भारतीय सिनेमा में अपने शानदार योगदान के लिए प्रसिद्ध फ़िल्ममेकर मिलन लुथरिया ने इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए अपने करियर में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन मनाया। यह अवसर उनकी डेब्यू डायरेक्टोरियल फिल्म “कच्चे धागे” की 25वीं एनीवर्सरी के साथ मेल खाता है। एक ऐसी फिल्म जिसने सिनेमाई इतिहास में अपनी जगह बनाई और दुनियाभर के दर्शकों द्वारा आज भी पसंद की जाती है।
19 फरवरी 1999 को रिलीज़ हुई, “कच्चे धागे” ने अपनी अनोखी कहानी, आकर्षक प्रदर्शन और यादगार साउंडट्रैक के साथ दर्शकों के दिलों पर तेजी से कब्जा कर लिया। अजय देवगन और सैफ अली खान की डायनामिक जोड़ी वाली इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में एक महत्वपूर्ण मोड़ पेश किया, जिसमें एक दूरदर्शी निर्देशक के रूप में लूथरिया की क्षमता का प्रदर्शन हुआ।
“कच्चे धागे” की यात्रा और फिल्म इंडस्ट्री में बिताए हुए अपने उल्लेखनीय सालों पर विचार करते हुए, मिलन लुथरिया ने अपना आभार और उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “जैसा कि मैं इस अविश्वसनीय इंडस्ट्री में अपने 25 वर्षों को देखता हूं, मैं ‘कच्चे धागे’ और मेरी सभी फिल्मों को दुनियाभर के दर्शकों का उनके प्यार और सपोर्ट के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूँ। यह अविस्मरणीय अनुभवों से भरी एक असाधारण यात्रा रही है। हमारे काम के लिए निरंतर सराहना से मैं दर्शकों का बहुत आभारी हूं।”
“कच्चे धागे” एक आइकोनिक फिल्म रही है, जो अपनी शानदार स्टोरीटेलिंग, पावरफुल परफॉरमेंस और टाइमलेस अपील के लिए मनाई जाती है। अजय देवगन और सैफ अली खान के बीच की दमदार केमिस्ट्री दर्शकों को आज भी पसंद आ रही है, जो फिल्म को भारतीय सिनेमा की क्लासिक फिल्म का दर्जा दिलाती है।
मिलन के फैंस और एडमायरर्स उत्सुकता से उनके आगामी प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि वह सिनेमाई सीमाओं को फिर से परिभाषित करना जारी रखेंगे और अपनी अनूठी कहानी के साथ दर्शकों को एंटरटेन करेंगे।


