- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
संकट के समय में जरूरतमदों के लिए रिया शर्मा ने बढ़ाया मदद का हाथ।
शहीर शेख और रिया शर्मा स्टारर ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ शो ने इस साल मार्च महीने में अपना एक साल पूरा किया। इस शो के जरिए अबीर और मिष्टी की रोमांस की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। शो में मिष्टी की भूमिका निभाने वाली प्रतिभाशाली अभिनेत्री रिया शर्मा को अपने फैन्स और दर्शकों से बहुत प्यार मिला है, दर्शक एक बार फिर पर्दे पर इस बेहतरीन जोड़ी की वापसी का इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं रिया भी अपने शूटिंग के दिनों को बहुत मिस करतीं हैं और एक बार फिर शूटिंग पर दोबारा लौटने और कोस्टार्स से मिलने के लिए उत्सुक हैं।
इस खूबसूरत एक्ट्रेस को उनकी ऑनस्क्रीन दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने कुछ गरीबों और जरूरतमंदों को प्रतिदिन काम आनेवाली ज़रूरी चीजें और अनाज देकर इस महामारी में उनकी मदद की।
रिया का मानना है कि, “इन कठिन समय में, मैंने अपने इलाके में रह रहे ज़रूरतमंदों की मदद की और जीवन में छोटी-छोटी खुशियों का महत्त्व समझा। लॉकडाउन ने सभी को बहुत कुछ सिखाया है। समय को कैसे खुद के लिए इस्तेमाल किया जाए और वह चीजें की जाएँ जो हमने खुदके लिए कभी नहीं की। इस समय ने लोगों को जागरूक और सशक्त रहना साथ ही लोगों के प्रति दयालु होने का महत्व सिखाया।
रिया के विचारों की सराहना करते हुए हम आशा करते हैं कि हर कोई उनका दयालु स्वभाव देखकर उनसे प्रेरणा ले।


