- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रिया शर्मा ने शादी को लेकर अपनी करीबी दोस्त को दी सलाह
स्टारप्लस का बहुप्रतीक्षित शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का स्पिन ऑफ ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ अपनी अनूठी और आधुनिक सोच वाली कहानी के साथ दर्शकों को बांधने को तैयार है। यह कहानी मिष्टी (अभिनेत्री रिया शर्मा अभिनीत) की जीवनसाथी चुनने की सोच के इर्द-गर्द घूमती है। अपने किरदार के साथ कुछ समानताएं रखने वाली यह अभिनेत्री हाल ही में अपनी करीबी दोस्त को शादी पर समझाइश देती नज़र आयीं।
मिष्टी की तरह ही रिया अपने दोस्तों के लिये सलाहकार की तरह हैं और वे अक्सर जीवन की किसी भी स्थिति में उन्हें अपना राजदार पाते हैं। एक अच्छी दोस्त होने के नाते रिया अपने दोस्तों को अपना पूरा सपोर्ट देती हैं और उनकी दुविधा की स्थिति में मदद करती हैं।
रिया के करीबी सूत्रों ने बताया, ‘‘रिया की दोस्त अपने जीवन के बहुत ही महत्वपूर्ण दौर से गुजर रही थीं, जहां उनके दिमाग में किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करने को लेकर दो सोच चल रही थी, जिसे वह बहुत नहीं जानती।
उनकी दोस्त के दिमाग में इस बात को लेकर संघर्ष चल रहा था कि वह जल्दी शादी कर ले या फिर उसे समय देना चाहिये। रिया का पूरा सहयोग अपनी दोस्त के साथ है और इस पूरे दौर में वह उनके साथ रहीं। उन्होंने अपनी दोस्त से कहा कि उन्हें शादी जैसे बड़े बंधन में बंधने से पहले अपने होने वाले जीवनसाथी को समझने में वक्त देना चाहिये।
उन्होंने इस बात को फिर से दोहराया कि यदि किसी को अंदर से आवाज आये कि यह व्यक्ति सही है, यह शादी होनी चाहिये। रिया कुछ दिनों तक अपनी दोस्त के साथ रुकी भी, ताकि दोनों एक साथ समय बिता पायें और इससे उनकी दोस्त को अच्छा भी महसूस होगा।’’
यह देखना बहुत कमाल की बात है कि प्रतिभाशाली अभिनेत्री रिया शर्मा अपनी दोस्त को इतना सपोर्ट कर रही हैं। उसी तरह रिया का किरदार मिष्टी भी इस सामाजिक नियम पर सवाल खड़े करती है कि ‘क्यों झट पट शादी?’ और वह अपने जीवनसाथी को समझना चाह रही है और थोड़ा वक्त लेना चाह रही है।


