- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
रिया शर्मा का लुक और उनका किरदार ‘ये जवानी है दीवानी’ की दीपिका पादुकोण से प्रेरित है
स्टारप्लस का आगामी शो ‘ये रिश्ते हैं प्यार के’ इस चैनल के सबसे ज्यादा लंबे चलने वाले शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का बहुप्रतीक्षित स्पिन ऑफ है। दर्शकों के सामने रिश्ते, शादी और पारिवारिक रिश्तों को प्रगतिशील रूप में दिखाया गया है।
यह शो मिष्टी के जीवनसाथी चुनने के बारे में उसकी सोच के इर्द-गिर्द घूमता है। इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि उसका लुक और किरदार ‘ये जवानी है दीवानी’ के दीपिका पादुकोण से मिलता-जुलता है।
इस अभिनेत्री ने बताया, ‘‘मुझे दीपिका पादुकोण बहुत पसंद हैं। वह अपनी विविधता, खूबसूरती को जानती हैं और वह जो कुछ भी निभाती हैं उसमें उनकी अपनी चमक होती है। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मैं एक ऐसा किरदार निभा रही हूं जोकि उनसे प्रेरित है। ‘ये जवानी है दीवानी’ में नैना का उनका जो किरदार है, मिष्टी उससे काफी मिलती-जुलती है। मिष्टी कम बोलती है लेकिन नैना की तरह ही समझदार लड़की है। उसका लुक काफी सिंपल है और वह चश्मा लगाती है, जोकि इस फिल्म में दीपिका के किरदार की बखूबी याद दिलाता है। टेलीविजन पर मेरे बिलकुल नये लुक पर दर्शक क्या प्रतिक्रिया देते हैं यह देखने के लिये मैं बेहद उत्सुक हैं और फिर दीपिका से प्रेरित होने से बेहतर भला और क्या हो सकता है।’’
इस शो की कहानी अनूठी और नई है, जिसमें कुछ दिलचस्प किरदार हैं और शो जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा दर्शकों को काफी मजेदार चीजें देखने को मिलेंगी।


