- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
धमाकेदार एक्शन, संगीत और ड्रामा से भरपूर, सलमान खान की ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ होगी साल की सबसे बड़ी एक्शन-एंटरटेनर; ट्रेलर हुआ रिलीज़!
सलमान खान की फिल्में मेगा-ब्लॉकबस्टर, दमदार एक्शन सीक्वेंस, ग्रूवी म्यूजिक और डांस मूव्स से लैस होती हैं, जो देशव्यापी ट्रेंड बन जाती हैं। हर साल ईद पर मेगा एंटरटेनर के अपने वादे के साथ, सलमान खान की अगली फ़िल्म, राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई 13 मई, 2021 में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है; जहाँ सरकार द्वारा जारी किये गए कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा और साथ ही, ज़ी5 की ‘पे-पर-व्यू’ सर्विस ZEEPlex पर देख सकते है।
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का ट्रेलर आज लॉन्च किया गया है और यह हाई-ऑक्टेन स्लिक एक्शन, आकर्षक डायलॉग और चार्ट-बस्टर म्यूजिक का परफ़ेक्ट मिश्रण का वादा करता है। ट्रेलर में अपराध की दुनिया की एक झलक साझा की गई है जिसके खिलाफ राधे खड़ा है। रणदीप हुड्डा मुख्य विलन की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक विलक्षण खलनायक के अवतार में परफ़ेक्ट दिख रहे हैं।
एक्शन सीक्वेंस राधे ट्रेलर का एक प्रमुख आकर्षण है और ऐसा लग रहा है कि फिल्म सभी का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार है। सलमान खान और दिशा पटानी की क्यूट केमिस्ट्री फिल्म की एक और खास बात है। दिशा न केवल सेंसेशनल दिख रही हैं, बल्कि उनके करैक्टर में बहुत रेंज और गहराई है। फिल्म में जैकी श्रॉफ भी हैं, जो भारत के बाद सलमान खान के साथ फिर से ऑनस्क्रीन जुड़ रहे हैं और उनका किरदार भी दिलचस्प नज़र आ रहा है।
हालिया महामारी की स्थिति के कारण, यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ के साथ मल्टी-प्लेटफॉर्म हाइब्रिड रिलीज़ के लिए तैयार है, जिसमें लगभग 40 से अधिक देशों में नाटकीय रिलीज़ और उनके ‘पे-पर-व्यू’ प्रसारण प्लेटफ़ॉर्म ज़ी प्लेक्स पर एक साथ रिलीज़ होने की संभावना है। ज़ी स्टूडियो उद्योग में किसी भी फिल्म के हाइब्रिड वितरण का विकल्प चुनने वाला भारत का पहला स्टूडियो बन गया है और इसे इंडस्ट्री व सुपरस्टार के प्रशंसकों से थम्स-अप मिल रहा है। फिल्मों को ज़ी5 पर ‘पे-पर-व्यू’ सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।
‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी।
http://bit.ly/RadheTrailer_


