- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऋषिना कंधारी ने पूजा सिंह को 11 बार उठाया ऐ मेरे हमसफ़र के एक सीन के लिए
हालाँकि कलाकारों का दिन बहुत ही व्यस्त होता है पर अपने सह कलाकारों के साथ ऑन और ऑफ़ स्क्रीन की मस्ती में उनका दिन हँसते खेलते बीत जाता है। कलाकार कई बार सीन के दौरान एक दूसरे की टाँग खींचते हैं और शरारतें करते हैं जो यादगार पल बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ ऋषिना कंधारी के साथ जो दंगल टीवी के कार्यक्रम ऐ मेरे हमसफ़र में इमरती कोठारी की भूमिका निभा रही है।
ऐ मेरे हमसफ़र में विधी को डराने के लिए इमरती और दिव्या उसके पास फटाके फोड़ने का प्लान बनाते हैं । पर उनकी ये चाल उलटी पड़ जाती है जब विधी वही फटाके इमरती और दिव्या के पास फेंक देती है । इमरती और दिव्या को इस बात की ख़बर नहीं होती इसलिए जब फटाके उनके पास फटते हैं तो वो दोनों चौंक जाती है और डर के मारे दिव्या इमरती के गोद मै कूद जाती है।
इस मज़ेदार सीन के पीछे की कहानी बताते हुए रिशीना कहती है “ये सीन वैसे ही काफ़ी मज़ेदार था क्योंकि हमें टीना के साथ शरारत करनी थी । पर जब अचानक से पूजा मेरी गोद में कूदी और मैंने उसे उठा लिया तो सब को बहुत मज़ा आया । डिरेक्टर के कट बोलने के बाद हम सब बहुत ज़ोर ज़ोर से हसें।
लोगों को यक़ीन ही नहीं हुआ कि मैंने एक इंसान को गोद में उठा लिया और लोग मुझे बाहुबली बुलाने लग गए । हालाँकि मैं जिमिंग करती थी पर 25 किलो से ज़्यादा का वज़न कभी नहीं उठाती थी । सेट पर ही मेरी इतनी कसरत हो जाती है की मैं आजकल जिम न जाना मिस ही नहीं करती।”
और वाक़ई ऋषिना बाहुबली से कम नहीं है क्योंकि अलग अलग ऐंगल से शॉट को शूट करना पद रहा था और इस वजह से उनको पूजा को लगभग 11 बार अपनी गोद में उठाना पड़ा।


