- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
ऋषिना कंधारी गयी सेलिंग अपने छुट्टी के दिन का लुफ्त उठाने
मुंबई. अक्सर एक्टर्स लम्बे थका देने वाले शेड्यूल्स के बाद या तोह आराम करते हैं ये नहीं तोह फिर वो करते हैं जिस में उन्हें बहुत मज़ा आता हैं। यह उन्हें तरोताजा कर देता है और आगे के लंबे शेड्यूल के लिए तैयार कर देता है। और ऐसा ही कुछ ऋषिना कंधारी ने भी किया जिन्हे दंगल टीवी पे आने वाले अपने शो ऐ मेरे हमसफ़र की शूट से जब एक दिन की छुट्टी मिली।
ऋषिना खुद को ‘प्रकृति की बेटी’ कहलाना पसंद करती हैं क्योंकि उन्हें प्रकृति के आसपास रहना पसंद है। और जब उन्हें अपने लिए समय मिलता हैं वह प्रकृति के करीब बिताती हैं। इससे उन्हें खुद के करीब रहने में और एक क्रिएटिव ब्लॉक से बाहर निकलने में मदद मिलती है। इसलिए इस बार अपने छुट्टी के दिन पे अपनी माँ और बेटी के साथ वह सेलिंग करने गयी।
अपना उत्साह बयान करते हुए ऋषिना कहती हैं, “घर पर बैठ कर अपना दिन बर्बाद करने के बजाय, मैंने अपने व्यक्तित्य के अनुसार कुछ साहसिक करने का सोचा। इसलिए जैसे ही मुझे पता चला की मुझे एक दिन की छुट्टी मिलने वाली हैं मैंने सेलिंग एजेंसी को फ़ोन करके अपने लिए एक यॉट बुक कर ली।
यह अरब सागर के बीचो बीच एक बहुत ही सुन्दर और शांत अनुभव था। इसी साथ हमें कुछ डॉल्फिंस देखने का सौभागय भी मिला। मेरा मानना हैं की सभी को इन छोटे ब्रेक्स का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए क्यूंकि एक बार जो समय बीत गया वह फिर दुबारा लौट के नहीं आता। “


