- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
केबीसी 13 के शानदार शुक्रवार एपिसोड में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा ने दिखाया अपना दिलकश अंदाज़!
एक्टर्स रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा बी-टाउन की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। अपने हंसमुख स्वभाव, विचित्र कारनामों और बेशुमार प्यार के साथ इन दोनों ने हमेशा लोगों का दिल जीता है।
दोनों इस शुक्रवार को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कौन बनेगा करोड़पति के शानदार शुक्रवार एपिसोड में अपना दिलकश अंदाज़ लेकर आएंगे। इस दौरान होस्ट अमिताभ बच्चन न सिर्फ रितेश और जेनेलिया के साथ गेम खेलते नज़र आएंगे बल्कि अपने निजी अनुभवों के साथ-साथ बहुत-सी दूसरी बातों पर भी चर्चा करेंगे।
इस मौके पर मौज-मस्ती और मनोरंजन का मजा बढ़ाते हुए ये एक्टर्स पुरानी यादों में खो जाएंगे और इंडस्ट्री के अपने अनुभवों के साथ-साथ कुछ राज़ की बातें भी बताएंगे। इसके अलावा, रितेश देशमुख अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म ‘अमर अकबर एंथोनी’ के डायलॉग के साथ जेनेलिया डिसूज़ा को प्रपोज़ करते नजर आएंगे।
तो देखना ना भूलें कौन बनेगा करोड़पति का शानदार शुक्रवार, इस शुक्रवार 8 अक्टूबर को रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


