- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रितेश विलासराव देशमुख और जिनिलीया देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ की भव्य रिलीज़ से पहले भिवंडी स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर में लिया आशीर्वाद
जियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ अपनी रिलीज़ के करीब पहुंच रही है। भव्य सिनेमाई रिलीज़ से पहले रितेश देशमुख और जिनिलीया देशमुख ने भिवंडी के छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों ने पारंपरिक आरती की और फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने वहां मौजूद फैंस से भी मुलाकात की और उनके प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया।
इस खास मौके पर स्थानीय लोगों ने ढोल-ताशा के साथ उनका जोरदार स्वागत किया, जिससे माहौल और भी भव्य और ऊर्जावान हो गया। इसके बाद पारंपरिक आरती का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाएं नववारी साड़ियों में सजी हुई नजर आईं, जो संस्कृति और उत्सव का सुंदर संगम था। गांव के लोग बड़ी संख्या में इस जोड़ी की एक झलक पाने के लिए पहुंचे, वहीं फैंस ने ‘राजा शिवाजी’ थीम पर आकर्षक रंगोली भी बनाई।
‘राजा शिवाजी’ हिंदी और मराठी सिनेमा के कई दमदार कलाकारों को एक साथ लेकर आ रही है, जिनमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जिनिलीया देशमुख शामिल हैं। इस फिल्म में रितेश देशमुख ने लेखन, निर्देशन, निर्माण और अभिनय—चारों जिम्मेदारियां निभाई हैं।
जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी ‘राजा शिवाजी’ का निर्माण ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत पर आधारित यह ऐतिहासिक फिल्म 1 मई 2026 को मराठी और हिंदी में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जो भारत के गौरवशाली इतिहास को भव्यता, भावनाओं और शानदार प्रस्तुति के साथ दर्शाएगी।


