- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसेबल्ड, क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया के साथ मिलकर रितमित प्रोडक्शन कराएगा ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट
इंदौर, 30 नवंबर 2023। भारत में नेत्रहीनों के लिए क्रिकेट टूर्नामेंटों को संचालित करने वाली संस्था क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (कैबी), समर्थनम ट्रस्ट फॉर द डिसेबल्ड के साथ मिलकर अमित आचार्य श्रीधी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहे हैं। 8 दिसंबर 2023 से 11 दिसंबर 2023 तक इंदौर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में चलने वाले इस चार दिवसीय टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया अगली ब्लाइंड भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों का चुनाव करेगी।
टूर्नामेंट के आयोजक रितमित प्रोडक्शन के डायरेक्टर अमित आचार्य ने बताया, ” यह हम सब के लिए हर्ष का विषय है कि हम ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ज़ोनल पुरुष टीमों को मंच प्रदान करना और देश में दिव्यांग जनों को खेल के प्रति प्रोत्साहित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। टूर्नामेंट में कुल 7 मैच आयोजित किए जाएंगे जिसमें 4 ज़ोन से कुल 70 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगें। इन टीमों को इंडिया ब्लू, इंडिया रेड, इंडिया ऑरेंज और इंडिया येलो कहा जाएगा। यह टूर्नामेंट न केवल दिव्यांग जानो के लिए बल्कि सभी भारतवासियों के लिए बेहद खास है। इन असाधारण खिलाड़ियों ने साल 2012 और 2014 में वर्ल्ड कप फॉर द ब्लाइंड और 2017 में टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब जीत कर हम सबको गौरवान्वित किया है।“
क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया के चेयरमैन डॉ महंतेश जी के अनुसार, “कैबी नेत्रहीनों के लिए क्रिकेट का आयोजन करने वाली वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट लिमिटेड द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है। इसके 30 राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों में बोर्ड हैं और भारत में विभिन्न घरेलू स्तर के टूर्नामेंटों में 25,000 से अधिक खिलाड़ी संबद्ध हैं। हम लगातार क्षेत्रीय, राज्य और राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करते हैं। इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ब्लाइंड भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम में खेलने का मौका दिया जाएगा। इस आयोजन के लिए हम अमित आचार्य और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद करते हैं।”
क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया के जनरल सकैट्री शैलेन्द्र यादव जी ने बताया, “इंदौर की तरह की कई शहरों में ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। ब्लाइंड क्रिकेट दिन-प्रतिदिन लोकप्रिय हो रहा है। यह खेल सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है, यह दिव्यांग लोगों को भारत में आत्मविश्वास और अवसर को बढ़ा रहा है, इस दौरान वे अपने नेतृत्व कौशल विकसित कर रहे हैं । इस टूर्नामेंट में कुल चार राज्यों के ब्लाइंड प्लेयर्स शामिल होंगें एवं जीतने वाली टीम को श्रीधी क्रिकेट टूर्नामेंट कप का ख़िताब दिया जाएगा।“


