- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
ऋतुराज सिंह भी स्टार प्लस के शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नज़र आयेंगे
स्टारप्लस के प्रशंसकों के पसंदीदा शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की सफलता इसके फैमिली ड्रामा और इसके प्रमुख कलाकारों के बीच के आपसी संबंधों पर टिकी हुई है।
इस शो से जुड़ी नई खबर यह है कि इसके कलाकारों की सूची में एक नया नाम शामिल हो गया है, जिसके आने से शो की नाटकीयता और बढ़ जाएगी। जी हां, नामचीन अभिनेता ऋतुराज सिंह इस शो में एक नकारात्मक भूमिका निभाते नज़र आयेंगे।
ऋतुराज सिंह अनेक फिल्मों और टेलीविजन शोज़ में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं और उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
इस शो में अपनी एंट्री पर चर्चा करते हुये ऋतुराज सिंह ने कहा, मुझे एक रोमांचक भूमिका के साथ ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ परिवार में शामिल होने पर बेहद खुशी हो रही है। मैं हमेशा ऐसे किरदार का चयन करता हूं, जिसमें कुछ अलग हो और इस शो में मुझे जो किरदार दिया गया है, वह मुझे अच्छा लगा। इस शो में मैं एक नकारात्मक भूमिका निभा रहा हूं और यह ऐसा किरदार है, जिसे पहले मैंने कभी नहीं निभाया। मुझे अपने किरदार को निभाने का बेसब्री से इंतजार है।‘’
स्टारप्लस के ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के निष्ठावान दर्शकों के लिये ऋतुराज सिंह को परदे पर अपना जादू चलाते हुए देखना एक सुखद अनुभव होगा। उनके आने से इस शो में जो टिवस्ट और टर्न आएंगे, वह भी दिलचस्प होंगे।


