- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सोनी टीवी के ‘मेरे साईं’ में राधा का रोल निभाएंगी रिया सिंह
मुम्बई. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो मेरे साईं – श्रद्धा और सबुरी ने अपनी शुरुआत से ही दर्शकों के बीच एक खास जगह बना ली है और सभी दर्शक इसे पूरे भक्ति भाव के साथ देखते हैं। इस शो के आगामी ट्रैक में दर्शकों को शिक्षा का महत्व बताया जाएगा और उन्हें यह समझाया जाएगा कि शिक्षा एक ऐसा हथियार है, जिससे दुनिया बदली जा सकती है। मेरे साईं के इस अगले अध्याय में रिया सिंह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इस शो का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित रिया ने कहा, “मैं मेरे साईं जैसे शो में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित और खुश हूं क्योंकि मैं लंबे समय से यह शो देख रही हूं। इस शो ने हमेशा मुझे प्रेरित किया है और मुझे लगता है कि इस शो का हिस्सा बनना किसी चमत्कार से कम नहीं है। मुझे यह महसूस होता है कि इस रोल के जरिए साईं बाबा ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है।”
रिया सिंह आगे बताती हैं, “मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे यह रोल मिला, क्योंकि यह शो बुद्धि और सकारात्मकता देता है, जो मुझे बहुत अच्छा लगता है। दशमी प्रोडक्शन और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शुक्रिया कि उन्होंने मुझे यह अवसर दिया।”
इस शो के आगामी ट्रैक में राधा की कहानी होगी जो साईं बाबा की मदद और उनके आशीर्वाद से यह संदेश देती है कि एक सही वर को ढूंढने के लिए शिक्षा कभी आड़े नहीं आती।


