- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रोका पैरीवेयर ने टीवीएस एससीएस के साथ सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के टाईअप का विस्तार किया
दिसंबर 2020। भारत की अग्रणी बाथरूम उत्पाद कंपनी रोका पैरीवेयर ने कारखानों, गोदामों और आयात / निर्यात लॉजिस्टिक्स को कवर करने वाले अपने क्षेत्रों के विस्तार के साथ टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस (टीवीएस एससीएस) के साथ बिजनेस टाईअप को मजबूत करने की घोषणा की है।
रोका पैरीवेयर ने वर्ष 2018 के दौरान सप्लाई चेन ऑपरेशंस के सहयोग व समर्थन के लिए टीवीएस एससीएस के साथ गठजोड़ किया। इसके बाद से ही दोनों भागीदारों ने भारत में 2000 से अधिक ग्राहकों के विशाल नेटवर्क को खुश करने के लिए एक साथ काम किया है।
रोका पैरीवेयर भारत में 8 मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेस और 12 वेयरहाउसिंग स्टेशनों के साथ संचालन कर रहा है। इसके अलावा, कंपनी अमेरिका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, चीन और यूरोप के कई हिस्सों सहित 15 से अधिक देशों को निर्यात कर रही है। कंपनी भारत में वैश्विक उत्पादों की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए निरंतर कई देशों से कई कंटेनरों का आयात भी कर रही है।
अरमानी रोका, लॉफेन, रोका, पैरीवेयर और जॉनसन पेडर जैसे 5 शक्तिशाली ब्रांडों के साथ भारत में मार्केट लीडर होने के नाते कंपनी ने तेजी से कोविड ब्लूज से पुनः सफलता हासिल करते हुए दोहरे अंक में विकास स्तर की प्राप्ती कर ली है।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर टिप्पणी करते हुए रोका पैरीवेयर के एमडी श्री के.ई.रंगनाथन ने कहा कि हम पिछले 3 वर्षों कीें टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के साथ साझेदारी से बेहद खुश हैं। टीवीएस एससीएस ने हर बार पूरे देश में हमारे डीलर्स को समय पर उत्पाद पहुंचाकर हमारे निरंतर कस्टमर फोक्स में अच्छी बढ़ोतरी दिलाई हैै।
हमारी कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों और भागीदारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करके बहुत कुशलता से कोविड का प्रबंधन किया है। हम अक्टूबर 2020 से डबल डिजिट ग्रोथ प्राप्त कर रहे हैं जिसका श्रेय हमारे पावर ब्रांड्स – रोका, पैरीवेयर और जॉनसन पेडर के संतुष्ठ ग्राहकों के समर्थन का प्रतीक है.
हमारे व्यावसायिक कार्यों की जटिलता अधिक है। 8 फैक्ट्रियों, 12 वेयरहाउसेस, 2000 डीलर्स/ बिल्डर्स, 5000 एसकेयू, 500 से अधिक बाथरूम कॉम्बीनेशंस के साथ, सप्लाई चेन के मोर्चे पर चुनौतियां अधिक हैं। अपने डीलरों और बिल्डरों को खुश करने के लिए सिंगल माइंडेड फोकस के साथ हमने वर्ष 2018 से टीवीएस एससीएस के साथ भागीदारी की और खुशहाल ग्राहकों, निरंतर राजस्व वृद्धि और इष्टतम/ सर्वोत्कृष्ट लागत पर अच्छी तरह से प्रबंधित इन्वेंट्री के रूप में लाभ देखा है।
हमें विश्वास है कि टीवीस एससीएस की सप्लाई चेन ऑपरेशन्स की साझेदारी को बढ़ाकर हमनें अपने ग्राहकों के लिए एक मजबूत एससीएस सलूशन की अभिपुष्टि को जारी रखा है। वर्ष 2021 में 20ः से अधिक की मजबूत राजस्व वृद्धि का वादा करने के साथ, हमारी अच्छी तरह से योजनाबद्ध बाजार की मांग के कारण, हम टीवीएस एससीएस के साथ हमारी मजबूत साझेदारी ग्राहकों को लगातार खुश करने के लिए सही दिशा में एक कदम है।
टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस के एमडी श्री आर. दिनेश ने कहा कि हम भारत में रोका पैरीवेयर के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ा कर बेहद खुश हैं। हमने पिछले 3 वर्षों में शानदार रिलेशनशिप बनाई है। टीवीएस एससीएस बेस्ट-इन-क्लास डिजिटली एकीकृत सप्लाई चेन सॉल्यूशंस प्रदान करता है। रोका पैरीवेयर के डीलरों का विशाल नेटवर्क आज एससीएम पर बहुत अधिक निर्भर कर रहा है।
गतिशील मांग की स्थिति और तेज व कुशल तरीके से उत्पादों को चाहने वाले उपभोक्ताओं के लिए, हमारी प्रणालियां और प्रक्रियाएं एक उन्नत अनुभव प्रदान करने के लिए डिजिटल रूप से एकीकृत होनी चाहिए। रोका पैरीवेयर इस क्षेत्र में न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर हमारे प्रमुख ग्राहकों में से एक है। हम अपने पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को जारी रखने और उन्हें अपने व्यवसाय को लगातार बढ़ाने में मदद करने के लिए तत्पर हैं।


