- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रॉकस्टार डीएसपी अपने मैजिकल म्यूजिक से वेम्बली स्टेडियम को करेंगे रोशन!
नेशनल अवॉर्ड विनिंग म्यूजिक कम्पोजर रॉकस्टार डीएसपी लंदन में एक सेंसेशनल म्यूजिक कॉन्सर्ट के साथ अपने 2024 की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। डीएसपी ने आगामी म्यूजिकल इवेंट के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया। इसके पहले उन्होंने मलेशिया में ऊ सोलारिया और यूएसए में ऊ अंटावा जैसे सफल शोज दिए। अब वह लंदन में दो दिवसीय इवेंट के दौरान अपनी शानदार परफॉरमेंस से मंच की शोभा बढ़ाएंगे। यह उनका यूके में पहला परफॉरमेंस होने जा रहा है।
हाल ही में रॉकस्टार डीएसपी ने लंदन टूर के बारे में अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, “मैं दर्शकों के साथ अपना म्यूजिक साझा करने के लिए अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हूं। फैंस की एनर्जी और पैशन वाकई में प्रेरणादायक है, और मैं उत्सुकता से फैंस को बेहतरीन म्यूजिकल एक्सपीरियंस देने की आशा करता हूँ। वेम्बली स्टेडियम में प्रदर्शन, जो किसी भी म्यूजिशियन के लिए एक आइकोनिक और ड्रीम वेन्यू है, इस इवेंट में एक विशेष भूमिका निभाता है। कई प्रसिद्ध म्यूजिक आइकन ने इस मंच की शोभा बढ़ाई है और मैं भी म्यूजिक की भाषा के जरिये अपने फैंस से जुड़ने के लिए एक म्यूजिकल जर्नी शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।”
रॉकस्टार डीएसपी 13 और 14 जनवरी, 2024 को लंदन में अपने पहले दौरे पर जा रहे हैं, जो प्रतिष्ठित वेम्बली स्टेडियम में होगा। इस इवेंट के अलावा, 2024 के लिए एक बेहतरीन लाइनअप की उम्मीद करें जिसमें “थंडेल,” “कंगुवा,” और “पुष्पा: द रूल” जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। एक रोमांचक सहयोग में विकास बहल के निर्देशन में आर. माधवन और अजय देवगन की एक अनाम फ़िल्म और बालकृष्ण के साथ एक और प्रोजेक्ट उनके फैंस को म्यूजिक और सिनेमाई प्रतिभा से भरपूर एक वर्ष देने का वादा करता है।


