- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रॉकस्टार डीएसपी का बहुप्रतीक्षित इंडिया टूर अपने पहले शहर हैदराबाद से शुरू होने के लिए तैयार!
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कम्पोजर देवी श्री प्रसाद, जिन्हें रॉकस्टार डीएसपी के नाम से जाना जाता है, 19 अक्टूबर को हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में अपने बहुप्रतीक्षित इंडिया टूर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दौरे की घोषणा के बाद से ही फैंस बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब रॉकस्टार डीएसपी अपने इवेंट के पहले शहर हैदराबाद में अपनी शानदार परफॉरमेंस देंगे।
दर्शक प्रशंसित कम्पोजर से एक रोमांचक और ग्रैंड शो की उम्मीद कर सकते हैं। इससे पहले, डीएसपी ने फैंस को टूर की एक झलक दिखाते हुए अपने द्वारा प्लैन्ड स्केल और एनर्जी का प्रदर्शन किया था। रॉकस्टार डीएसपी न सिर्फ अपने हिट ट्रैक पेश करेंगे बल्कि अपने डायनामिक डांस मूव्स से भी दर्शकों को प्रभावित करते नज़र आएंगे।
हाल ही में, डीएसपी ने IIFA 2024 के स्टेज पर जलवा बिखेरा और अपने एनरजेटिक परफॉरमेंस से फैंस को रोमांचित कर दिया। मलेशिया, यूएई, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया और लंदन के साथ-साथ दुनिया भर में अपने सोल्ड-आउट शोज से दर्शकों को मनोरंजन करने के बाद, रॉकस्टार डीएसपी अब इंडियन कॉन्सर्ट सीन में धूम मचाने के लिए तैयार हैं।
फैंस उनके कुछ सबसे बड़े हिट गाने सुनने की उम्मीद कर सकते हैं, जैसे ‘पुष्पा: द राइज़’ से ‘श्रीवल्ली’, ‘ऊ अंटावा’, ‘सामी सामी’ के साथ ही ‘पुष्पा: द रूल’ से ‘पुष्पा पुष्पा’ और ‘द कपल सॉन्ग’। लाइनअप में ‘सीटी मार’ और ‘ढिंका चिका’ जैसे उनके कई पॉपुलर ट्रैक भी शामिल होने की उम्मीद है।
इस टूर के अन्य शहरों की पूरी लिस्ट अभी भी सामने नहीं आयी है, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि डीएसपी मुंबई, बैंगलोर, दिल्ली और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में प्रदर्शन करेंगे। अगले शहर की घोषणा का फैंस बेसब्री से इंतजार है और इसने शहर में काफी चर्चा पैदा कर दी है।
टूर के अलावा, रॉकस्टार डीएसपी आगामी प्रोजेक्ट्स की एक रोमांचक लिस्ट में अपनी संगीत प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है, जिसमें अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’, पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’, धनुष की ‘कुबेर’, नागा चैतन्य की ‘थंडेल’, अजित कुमार की ‘गुड बैड अग्ली’, सूर्या की ‘कंगुवा’ और राम चरण की अनटाइटल्ड फिल्म शामिल हैं।


