- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लगातार 4 सुपरहिट एल्बम्स और 7 ब्लॉकबस्टर हिट सॉन्ग्स देने के बाद रॉकस्टार हिमेश रेशमिया कल यानी 27 अगस्त को सलमान अली और टाइगर पॉप के साथ हिट जोड़ी पार्थ और इशिता चौहान की धुनों के साथ ‘प्यार तुमसे’ रिलीज करेंगे
लगातार 4 सुपरहिट एल्बम्स और 7 ब्लॉकबस्टर हिट सॉन्ग्स देने के बाद रॉकस्टार हिमेश रेशमिया कल यानी 27 अगस्त को सलमान अली और टाइगर पॉप के साथ हिट जोड़ी पार्थ और इशिता चौहान की धुनों के साथ ‘प्यार तुमसे’ रिलीज करेंगे
हिमेश रेशमिया वर्ष 2021 में बहुत व्यस्त रहे हैं। ब्लॉकबस्टर हिट एल्बम्स को बैक टू बैक रिलीज़ करने से लेकर नई प्रतिभाओं को लॉन्च करने तक, वे अजेय रहे हैं। अब तक के हर एल्बम को लाखों व्यूज और ऑडियो स्ट्रीम्स मिल चुके हैं और इनके सॉन्ग्स दुनियाभर के लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं।
हिमेश को इंडियन आइडल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के लिए जाना जाता है, जैसे कि उनके एल्बम ‘मूड्स विद मेलोडीज़’ के पहले सॉन्ग, ‘तेरे बगैर’ को पवनदीप और अरुणिता द्वारा गाया गया था। यह सॉन्ग इंस्टेंट चार्टबस्टर बन चुका है, जिसे हिमेश द्वारा कम्पोज़ किया गया था और इसके लिरिक्स समीर ने दिए थे। अब, हिमेश ब्लॉकबस्टर एल्बम से दूसरा बहुप्रतीक्षित सॉन्ग रिलीज़ कर रहे हैं, जिसमें पिछले इंडियन आइडल विजेता सलमान अली के साथ-साथ पिछले सुपर डांसर विजेता और हिट जोड़ी पार्थ और इशिता चौहान के साथ एक डांसिंग सेंसेशन टाइगर पॉप भी शामिल हैं।
‘प्यार तुमसे’ सॉन्ग पर बात करते हुए हिमेश कहते हैं, “मैं ‘प्यार तुमसे’ की रिलीज़ को लेकर बेहद उत्साहित हूँ, जो कि सलमान अली और टाइगर पॉप की कंटेम्पररी बीट में एक शिवरंजनी राग आधारित धुन है। ये दोनों ही आज के समय में म्यूजिक और डांस के महारथियों में से एक हैं। पार्थ और इशिता को पहले भी ऑडियंस द्वारा काफी सराहना मिली है, क्योंकि मूड्स विद मेलोडीज़ का उनका पिछला सॉन्ग ‘तेरे बगैर’ अपने आप में बहुत बड़ा सुपरहिट है। मूड आशिकाना ज़ोन में कंटेम्पररी बीट्स और राग आधारित अप्रोच के साथ इस मेलोडी का कॉम्बिनेशन बिल्कुल नया है और सभी म्यूजिक लवर्स के लिए बेहतरीन तोहफा है।”
‘प्यार तुमसे’ 27 अगस्त को हिमेश रेशमिया मेलोडीज़ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हो रहा है।
सुरूर 2021- 70 मिलियन व्यूज़ और 42 मिलियन ऑडियो स्ट्रीम्स
तेरे बगैर- 28 मिलियन व्यूज़ और 8 मिलियन ऑडियो स्ट्रीम्स
साँसें- 52 मिलियन व्यूज़ और 10 मिलियन ऑडियो स्ट्रीम्स
दगा- 21 मिलियन व्यूज़ और 7 मिलियन ऑडियो स्ट्रीम्स
तेरी उम्मीद- 26 मिलियन व्यूज़ और 7 मिलियन ऑडियो स्ट्रीम्स
तेरे प्यार में- 6 दिनों में 61 मिलियन व्यूज़
हमनवा हमसफर- एक दिन में 5 मिलियन व्यूज़ के साथ सभी सॉन्ग्स यूट्यूब पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।


