- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
सड़क किनारे व नो पार्किंग में खडें वाहनों को किया जब्त
इंदौर. शुक्रवार को नगर निगम ने सड़क किनारे व नो पार्किंग में खडी बसों व 2-4 व्हीलर को जब्त किया. निगमायुक्त ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाने के निर्देश दिए.
उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने नगर निगम की टीम के साथ यातायात पुलिस के माध्यम से शहर किनारे फुटपाथ व सड़क पर वाहन खडे कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल को कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे. उक्त निर्देश के क्रम में उपायुक्त श्रीमती अग्रवाल द्वारा निगम की यातायात विभाग की टीम व यातायात पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए नवलखा चौराहा के पास कार्रवाई की.
यहां प्रायवेट बस संचालक बसें खड़ीकर समानांतर बस स्टेण्ड रोड पर ही बनाकर यात्रियो को बसो में उतारते और बठाते थे. इसके कारण ट्रेफिक बहुत बढ जाता था और नागरिकों को परेशानी होती थी. साथ ही यातायात बाधित करने और नो पार्किंग क्षेत्र में नवलखा क्षेत्र में सडक किनारे व फुटपाथ पर खडी बसों पर कार्यवाही करते हुए, 5 बसे जप्त कर ट्रेंचिंग ग्राउण्ड भिजवाई गई.
इसके साथ ही यातायात की टीम ने जंजीरवाला चौराहे से मालवा मिल चौराहे के मध्य शैल्बी हॉस्पिटल के आसपास नो पार्किंग झोन और सड़क व फुटपाथ पर बेतरतीब कार खडी कर यातायात को बाधित किया जा रहा था. निगम द्वारा 8 फोर व्हीलर व 28 टू व्हीलर वाहनो को जप्त कर निगम में लाया गया. कार्यवाही के दौरान उपायुक्त श्रीमती लता अग्रवाल, रिमूव्हल सहायक श्री बबलू कल्याणे व अन्य उपस्थित थे. आयुक्त ने निगम व यातायात पुलिस के सहयोग से लगातार मुहिम चलाकर सडक किनारे व फुटपाथ पर बेतरतीब वाहन खडे करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये.


