- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
मौन रैली में काँग्रेसियों पर झूठे मुकदमे लगाने के विरोध में आईजी को ज्ञापन
कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
इंदौर. शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के निर्देश पर शहर काँग्रेस का प्रतिनिधि मंडल कल डीआईजी से मिलने के बाद आज आईजी हरिनारायण चारी मिश्र से उनके कार्यालय आईजी ऑफिस में जाकर मिला।
विधायक संजय शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आईजी साहब से शिकायत की कि दिनांक 25 अगस्त को शहर काँग्रेस द्वारा आगामी आने वाले त्यौहारो पर लगायें गए प्रतिबंध के विरोध के मौन रैली निकाली थी,जिसमे काँग्रेस जन शांतिपूर्ण ढंग से रैली के रुप मे कलेक्टर कार्यालय पहुँचे,वहाँ उन्होंने त्योहारों पर लगाये गए प्रतिबंधो पर अपना विरोध व्यक्त किया।
लेकिन पुलिस प्रशासन ने अपने मन मुताबिक पहले काँग्रेस जनो पर पानी की बौछार की जिसके कारण कई काँग्रेस जनों की आँख घायल हो गई,पश्चात शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे निर्दोश काँग्रेस जनों पर बिना किसी चेतावनी के लाठीचार्ज कर दिया,जिससे कई काँग्रेस जन घायल हो गए।उसके बाद भी प्रशासन का बस नही चला और कांग्रेस जनों पर 144,188,353 की धारा में झूठे मुकदमे लगा दिए।विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि 353 धारा जो काँग्रेस जनों पर लगाई गई है,उसका कोई आधार ही नही है,यह पुलिस प्रशासन की तानाशाही का प्रतीक है।
श्री शुक्ला जे कहा कि भारत का संविधान हमे अपनी बात रखने का अधिकार देता है,लोकतंत्र में हम सब को और खासकर विपक्षी दल को यह अधिकार है कि सरकार मनमाने ढंग से काम कर रही है,जिसमे जनता का अहित है,उसे जनता के हित के लिए लड़ाई लड़ी जावे। शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार धर्म का ढ़ोंग करती है,और दूसरी तरफ धार्मिक स्वतंत्रता का हनन करती है,ये दोगली सरकार है। उपस्थित सभी काँग्रेस जनो ने ज्ञापन के माध्यम से डीआईजी साहब को झूठे।मुकदमे वापस लेने की माँग की। ज्ञापन का वाचन कोषाध्यक्ष शैलेश गर्ग ने किया।
ज्ञापन देने के लिए विधायक संजय शुक्ला के साथ रमेश यादव उस्ताद, सुरजीत सिंह चड्डा, राजेश चौकसे,चिन्टू चौकसे,संजय बाकलीवाल,पी डी अग्रवाल,रामचन्द्र यादव,रघु परमार, पिंटू जोशी,अमन बजाज,देवेंद्र सिंह यादव ,अंसाफअंसारी,अनिल शुक्ला,अनवर दस्तक,रमीज खान,इम्तियाज बेलिम,धर्मेन्द्र गेंदर,पुखराज राठौड़,शंकर नेनवा आदि काँग्रेस जन उपस्थित थे।


