- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
रोहित रॉय जल्द ही स्टार भारत के शो ‘सौभाग्यवती भव: नियम और शर्ते लागू’ में नजर आने वाले हैं।
जाने-माने अभिनेता, रोहित रॉय, स्टार भारत के दिलचस्प शो, ‘सौभाग्यवती भव: नियम और शर्ते लागू’ के साथ टेलीविजन पर अपनी वापसी के लिए अपनी प्रत्याशा व्यक्त करते हैं। इस मनोरंजक शो में, वह डीसीपी अविनाश की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं , उन्हें इस साजिश करके की गयी हत्या की जांच करने का काम सौंपा गया है। इस शो में अभिनेता राघव , करणवीर बोहरा और अमनदीप सिद्धू के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे ।
टीवी से लिए गए अपने ब्रेक और ‘सौभाग्यवती भव: नियम और शर्ते लागू’ शो के कलाकारों में शामिल होने के बारे में बोलते हुए, अभिनेता खुलकर बोलते हैं और अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। वह कहते हैं, ”बहुत से लोगों ने मुझसे पूछा कि मैं टीवी से दूर क्यों हूं, लेकिन यह सच नहीं है। मैं कुछ अलग करने का इंतजार कर रहा था, जिससे कि मेरे दर्शक मुझे पूरी निष्ठा से देखे। मेरा किरदार कुछ ऐसा है जो मुझे उत्साहित करता है और मुझे विश्वास है कि दर्शक भी इसे पसंद करेंगे, इसी वजह से मैं टीवी पर वापस आया क्योंकि मुझे एक दिलचस्प किरदार की पेशकश की गई जिसके लिए मैं मना नहीं कर सकता था ।
शो में रोहित की एंट्री से ड्रामा और मनोरंजन की नई लहर आएगी. यह देखना रोमांचक होगा कि शो के अगले एपिसोड में आगे क्या होने वाला है।


