- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में पेश करता है MiY जो दो नए आकर्षक रंगों, ऑरेंज एम्बर और मेटालो सिल्वर में उपलब्ध होगा।
ऑरेंज एम्बर और मेटालो सिल्वर – क्लासिक 350 को एलाय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर के साथ अब मिलता है एकदम नया रंग-रूप
भारत, नवंबर, 2020: रॉयल एनफील्ड, मध्य आकार (250 – 750cc) की मोटरसाइकिल के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर ने, आज अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल के दो नए कलर वेरिएंट पेश किया, क्लासिक 350 – मेटालो सिल्वर और ऑरेंज एम्बर। क्लासिक 350 के नए वेरिएंट में चमकीले नए रंगों की अवधारणा प्रस्तुत की गई है और इसे एक युवा और ताज़गीदायक मोटरसाइकलिंग अनुभव उत्पन्न करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इन वेरिएंट में अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स की शुरूआत ने राइडिंग के शौक़ीन लोगों के हैंडलिंग अनुभव को बढ़ाते हुए मोटरसाइकिल की शैली में चार चांद लगा दिया है। क्लासिक 350 अब रॉयल एनफील्ड के मेक इट योर्स – MiY – पहल के साथ उपलब्ध होगी। ग्राहक अब RE ऐप और MiY के माध्यम से अपने क्लासिक को अपनी पसंद का रूप रंग देना और एक्सेसरीज लगाना चुन सकते हैं।
रॉयल एनफील्ड ऐप, वेबसाइट और एक आकर्षक और अद्वितीय 3-डी कन्फिगरेटर के माध्यम से सक्षम बनाया गया, मेक-इट-योर, MiY, जिसे पहली बार 650 ट्विन मोटरसाइकिलों में पेश किया गया था, और बाद में नए लॉन्च किए गए इजी क्रूजर, मेट्योर 350 में उपलब्ध कराया गया था, अब रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में भी उपलब्ध है। एक चरणबद्ध तरीके से, MiY को रॉयल एनफील्ड पोर्टफोलियो में शामिल सभी मोटरसाइकिलों में उपलब्ध कराया जाएगा।
अपनी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए, रॉयल एनफील्ड ने अपनी मुख्य क्लासिक श्रृंखला को एकदम नया बनाना जारी रखा है जिसने अपने लॉन्च के बाद से ही अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। मध्यम आकार की मोटरसाइकिल सेगमेंट में अग्रणी होने के नाते, रॉयल एनफील्ड की, अपने प्रामाणिक ब्रिटिश पेडिग्रीड मोटरसाइकिलों के साथ, इस स्पेस में बाजार हिस्सेदारी सबसे बड़ी है। नए क्लासिक 350 के वेरिएंट उभरते हुए और नए युग के राइडरों के व्यक्तित्व और वरीयताओं पर पूरी तरह से खरा उतरते हैं,
मोटरसाइकिल के नए वेरिएंट का परिचय कराते हुए, रॉयल एनफील्ड के सीईओ श्री विनोद के. दासारी ने कहा, “क्लासिक 350 एक दशक से अधिक समय तक हमारी सबसे सफल मोटरसाइकिलों में से एक रही है। क्लासिक के सरल, कालातीत डिजाइन और शुद्ध मोटरसाइकलिंग अनुभव को पिछले कुछ वर्षों में राइडरों के समुदायों से काफी सराहना और प्यार मिला है। क्लासिक को विकसित करने के निरंतर प्रयास में, हमने मोटरसाइकिल के नए वेरिएंट पेश किए हैं और इसे मेक-इट-योर के माध्यम से निजी पसंद के अनुकूल बनाने का विकल्प जोड़ा है, जिससे हमारे राइडर खुद को अलग और अनूठे तरीके से व्यक्त करने में सक्षम बन जाते हैं।
क्लासिक 350 की युवा और जीवंत रंग योजनाएं और ट्रिम्स, एमआईवाई के माध्यम से अनेक निजीपसंदों और एक्सेसरीज के संयोजन के साथ मिलकर निश्चित रूप से राइडिंग के शौकीनों को एक अधिक भावनात्मक खरीद और स्वामित्व अनुभव प्रदान करेंगी। हमें इस बात की भी बहुत खुशी है कि एम आई वाई को हमारे दर्शकों की बहुत सराहना मिली है।


