- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
साइकिल पर सवार होकर राजा बेटा के सेट पर पहुंचे राहुल सुधीर
ज़ी टीवी का नया फिक्शन शो ‘राजा बेटा‘ दर्शकों का दिल जीत रहा है, जिसमें वेदांत (राहुल सुधीर) हमेशा अपने सौतेले परिवार से प्यार पाने की आस में रहता है। इस शो के कलाकार गुलाबी शहर जयपुर में शूटिंग कर रहे हैं और उन्हें इस शो के दो सेट्स के बीच आना-जाना पड़ता है, जो एक दूसरे से कुछ दूरी पर हैं।
इनमें एक सेट पर घर बनाया गया है और दूसरा एक आउटडोर सेट है, जहां इस समय जेल के दृश्य की शूटिंग हो रही है। इन दोनों सेट्स पर आने-जाने के लिए एक्टर राहुल सुधीर ने एक इको-फ्रेंडली तरीका अपनाया जिसमें उनकी कुछ एक्सरसाइज भी हो जाती है।
जी हां, यह एक्टर अपने गेस्ट हाउस, जहां इस शो के सभी कलाकार ठहरे हैं, से सेट्स पर साइकिल से ही आते-जाते हैं। फिटनेस प्रेमी राहुल इसके लिए एक क्रू सदस्य की साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह जिम का बढ़िया विकल्प है और साथ ही यह पर्यावरण के अनुकूल भी है।
राहुल बताते हैं, ‘‘हम लोग दो अलग-अलग सेट्स पर शूटिंग कर रहे हैं और दोनों एक दूसरे से एक मील की दूरी पर हैं, इसलिए मैंने अपनी जिंदगी में साइकिलिंग को वापस लाया और मैं परिवहन के लिए इसका इस्तेमाल करता हूं।
यह मेरे लिए कारगर भी रहा क्योंकि इससे मेरे अंदर ऊर्जा बनी रहती है और मैं हमेशा चुस्त बना रहता हूं। मैं पिछले 7-8 महीनों से लगातार साइकिलिंग कर रहा हूं। मेरी राय में सभी को इसमें हाथ आजमाने चाहिए।‘‘


