- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आरएसवीपी और ब्लू मंकी फिल्म्स ने की यामी गौतम अभिनीत डिजिटल फ़िल्म “ए थर्सडे” की घोषणा!
बेहज़ाद खंबाटा द्वारा लिखित और निर्देशित “ए थर्सडे” में यामी गौतम मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। वह नैना जैसवाल की भूमिका निभा रही हैं, जो एक बुद्धिमान प्लेस्कूल शिक्षक है, लेकिन गुरुवार को एक स्कूल में 16 बच्चों को बंधक बनाकर वह सभी को स्तब्ध कर देती हैं। घटनाएं नियंत्रण से बाहर हो जाती हैं और जनता व मीडिया उसकी पवित्रता और जघन्य कृत्य के संभावित कारण पर सवाल उठाते हुए उसे पूरी तरह से तोड़ देती है। या फिर वहाँ आंखों को धोखा देने वाली कोई घटना घटी थी?
उस दिन यानी ‘ए थर्सडे’ को अब पहले जैसा कुछ भी नहीं होगा।
फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित अभिनेत्री यामी ने साझा किया, “ए थर्सडे उन दुर्लभ स्क्रिप्ट्स में से एक है जिन्हें आप ठुकरा नहीं सकते। बेहज़ाद ने किसी भी महिला नायक के लिए सबसे मजबूत पात्रों में से एक लिखा है। मेरा किरदार नैना उग्र और प्यारी दोनों है। आरएसवीपी और मेरे बीच काम का एक अच्छा रिश्ता रहा है और मैं उनके साथ फिर से वापसी करना का इंतजार कर रही हूँ।”
रोनी स्क्रूवाला, जिन्होंने समीक्षकों द्वारा प्रशंसित ए वेडनेसडे का निर्माण किया था, कहते हैं, “आरएसवीपी में, मैं लगातार नई प्रतिभाओं और स्क्रिप्ट्स को वापस लाने की कोशिश कर रहा हूं जो सीमाओं को आगे बढ़ाती हैं। यह उन शानदार ढंग से लिखी गयी थ्रिलर्स में से एक है, जो न केवल आपको सीट के किनारे पर पहुंचा देगी, बल्कि इसके अंत में आपके जहन में समाज के बारे में कई बातों पर सवाल भी खड़े हो जाएंगे।
यामी एक अभूतपूर्व कलाकार हैं और उन्हें एक ग्रे अवतार में देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा। बेहज़ाद ने पटकथा पर उत्कृष्ट काम किया है और इसे जीवंत करने के लिए उनकी दृष्टि का समर्थन कर रहा हूँ। यह 2021 के लिए हमारी डायरेक्ट-टू- डिजिटल फिल्मों का हिस्सा है।”
निर्देशक बेहज़ाद खंबाटा कहते हैं, “मैं इस आईडिया और मुझ पर विश्वास करने के लिए प्रेम का आभारी हूं और मैं रोनी व आरएसवीपी के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं, जो देश के सबसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस में से एक है। इस स्क्रिप्ट को लिखते समय मेरे मन में हमेशा यामी थी क्योंकि मैंने कभी भी उन्हें इस तरह का क्रेज़ी किरदार निभाते हुए नहीं देखा है। जब यामी इस फिल्म को करने के लिए राजी हुई तो मैं रोमांचित हो गया था। इसलिए अब जब उत्साह का स्तर बढ़ रहा है, मैं फिल्म के सेट पर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकता। ”
ब्लू मंकी फिल्म्स के निर्माता प्रेमनाथ राजगोपालन ने साझा किया, “जब बेहजाद ने इस फिल्म की एक पंक्ति के साथ हमसे संपर्क किया तो हम इसके लिए रोमांचित हो गए थे। क्योंकि इसके अनुसार, यह एक व्यक्ति द्वारा किये गए एक एक्ट के आकर्षक प्रभाव को दर्शाता है, जिसमें हर चीज को बाधित करने की क्षमता होती है।
हमने बेहजाद के साथ पटकथा पर काम किया है और बहुत खुश हैं कि यह एक तीखी और बेहद अच्छी तरह से लिखी गई कहानी के रूप में सामने आई है। हम ब्लू मंकी फिल्म्स में इस पर आरएसवीपी के साथ भागीदारी करने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि रॉनी हमेशा से ही कल्ट और पाथब्रेकिंग सिनेमा का हिस्सा रहे हैं।”
आरएसवीपी और ब्लू मंकी फिल्म्स द्वारा निर्मित “ए थर्सडे” 2021 में डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज़ होगी।


