- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
1 मार्च 2019 को रिलीज होगी आरएसवीपी की “सोनचिड़िया”!
सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म ‘सोनचिड़िया’ 1 मार्च 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
फिल्म के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा,”Kar rahe hai yeh बाग़ी साजिश लूटने ki, thoda इंतज़ार कीजिये, yeh डकैती shuru hogi 1st March से. #Sonchiriya@itsSSR @bhumipednekar @BajpayeeManoj @RanvirShorey @ranaashutosh10 #AbhishekChaubey @RonnieScrewvala @ZeeMusicCompany”
सोनचिड़िया में 1970 के दशक में स्थापित कहानी देखने मिलेगी जिसमें एक छोटा शहर डकैतों द्वारा शासित और प्रभुत्व नज़र आएगा। इतना ही नहीं, यहाँ सत्ता हासिल करने के लिए कई गिरोह संघर्ष की लड़ाई लड़ते हुए नज़र आएंगे। वही, फ़िल्म की थीम को मद्देनजर रखते हुए स्टारकास्ट इंटेंस अवतार में दिखाई देगी जिसकी झलक हाल ही में रिलीज हुई ट्रेलर में भी देखने मिली।
मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, मनोज वाजपेयी, रणवीर शोरे और आशुतोष राणा अभिनीत, सोनचिड़ियामें डाकू के युग पर आधारित में एक देहाती और कट्टर कहानी प्रस्तुत की जाएगी।
अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित सोनचिड़िया में धमाकेदार एक्शन की भरमार होगी। फ़िल्म में मध्य भारत में डकैतों के शानदार गौरव की झलक देखने मिलेगी।
मध्यप्रदेश के घाटियों में फिल्माई गयी, सोनचिड़िया में शानदार कलाकरों की टोली के साथ एक दिलचस्प कहानी दर्शकों के सामने पेश की जाएगी।
‘उड़ता पंजाब’ और ‘इश्किया’ जैसी कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके निर्देशक अभिषेक चौबे अब अपनी आगामी फिल्म सोनचिड़िया के साथ चंबल की कहानी प्रस्तुत करने के लिए तैयार है।
निर्माता रोनी स्क्रूवाला जिन्होंने न केवल ब्लॉकबस्टर हिट दी हैं बल्कि पुरस्कार विजेता फिल्मों के सरताज अब ‘सोनचिड़िया’ पेश करने के लिए तैयार हैं। आरएसवीपी की “सोनचिड़िया” 1 मार्च 2019 को नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


