- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
रुख़सार रहमान की बेटी आयशा अहमद करेंगी अपना टेलीविजन डेब्यू
आखिरी बार स्टारप्लस के ‘मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव’ और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उरी’ में नज़र आयीं जानी-मानी अभिनेत्री रुख़सार रहमान ने अपने यही गुण अपनी बेटी आयशा अहमद तक भी पहुंचाये हैं।
आयशा अहमद ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने कमाल के अभिनय से काफी लोकप्रियता हासिल की है और लोगों का दिल जीता है। अब वह स्टरप्लस के ‘कहां हम कहां तुम’ से टेलीविजन की दुनिया में पदार्पण करने वाली हैं।
यह एक-दूसरे से बिलकुल अलग एक कपल रोहित (करण ग्रोवर) और सोनाक्षी (दीपिक कक्कड़) की कहानी है, जोकि अपनी व्यस्त जिंदगी से प्यार के लिये समय नहीं निकाल पाते हैं।
सूत्रों ने बताया, ‘’आयशा इस शो में सोनाक्षी की छोटी बहन परिणीता की भूमिका निभाती नज़र आयेंगी। रस्तोगी परिवार की परिणीता बॉलीवुड दिवा है। मेकर्स को लगा कि वह इस भूमिका के लिये सही पंसद हैं।
आयशा पहले ही अपनी एक जगह बना चुकी हैं और हर कोई खुद को इससे जोड़ सकता है। अपनी अभिनय क्षमता के साथ मेकर्स का यह मानना है कि उन्हें अपने किरदार के लिये काफी सारा प्यार और तारीफें मिलेंगी।‘’


