- एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया
- व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 8-12% तक कम, अब इलाज सिर्फ कीमोथेरेपी नहीं: डॉ. प्रांजिल मंडलोई
- एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट डिज़ाइनरों ने लंदन फैशन वीक में दिखाई क्रिएटिविटी
- Revati Mahurkar Brings Intense Dance Energy to Prince Narula’s ‘Dhayein Dhayein’
- Tia Bajpai and Arian Romal’s ‘FANAA’ Blends Haunting Music and Horror, Faces 18+ Restriction on YouTube
ज़ी टीवी के पॉपुलर फैंटसी ड्रामा मनमोहिनी‘ में आईं रूपल पटेल
इस शो में खुबरजा का किरदार निभाएंगी यह पॉपुलर एक्ट्रेस
ज़ी टीवी का मशहूर फैंटसी ड्रामा ‘मनमोहिनी‘ दर्शकों को मोहिनी नाम की एक चुड़ैल के अमर प्रेम, बदले की भावना, उसकी इच्छाओं और जिद की कहानी दिखा रहा है।
हाल ही में इस शो में दर्शकों ने एक बड़ा ड्रामा देखा जहां विवियन (अभिमन्यु चौधरी) की शैतानी शक्तियों की मदद से मोहिनी, राणा सा (अंकित सिवाच) को वश में कर लेती है। अब कहानी में आगे खुबरजा नाम के एक दिलचस्प किरदार की एंट्री से एक नया मोड़ आएगा। इस किरदार को शानदार एक्टर रूपल पटेल निभाएंगी।
खुबरजा राजस्थान के बेहरामगढ़ की रहने वाली एक दबंग महिला है। उसे अपने ही परिवार की हत्या के शर्मनाक अपराध के चलते बेहरामगढ़ से बाहर निकाल दिया गया है। वह मनमोहिनी के कहने पर सिसोदिया महल आती है ताकि वो सिया (गरिमा सिंह राठौर) का महायज्ञ भंग कर सके।
अब तमाम भावनात्मक उथल-पुथल के बीच दर्शक मोहिनी और सिया के बीच एक अनूठी लड़ाई देखेंगे। अपना प्यार पाने के लिए मोहिनी भूरा जादू करती है और खुबरजा की मदद लेती है।
इस शो में अपनी एंट्री को लेकर रूपल पटेल कहती हैं, ‘‘लंबे समय बाद स्क्रीन पर वापसी करके बहुत अच्छा लग रहा है। सेट पर दोबारा आने और शूटिंग करने का एहसास मुझे बहुत पसंद है। खुबरजा का किरदार बेहद दिलचस्प है। यह मेरे पिछले सभी किरदारों से अलग है। खुबरजा के आने से कहानी में एक रहस्य जुड़ जाएगा, जिसके चलते बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। मैं अपने नए रोल के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बेताब हूं।‘‘
क्या खुबरजा सिया को बर्बाद कर देगी? या सिया की अच्छाई जीत जाएगी?
जानने के लिए देखिए ‘मनमोहिनी‘ हर सोमवार से शनिवार शाम 7ः30 बजे सिर्फ ज़ी टीवी पर।


