- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आरवी यूनिवर्सिटी ने हाई स्कूल स्टूडेंट्स के लिये देशव्यापी फिल्म-निर्माण प्रतियोगिता की घोषणा की
शॉर्ट फिल्म के सबमिशन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है और पुरस्कार समारोह 14 नवंबर, 2021 को आयोजित होगा
भारत, 2021: आरवी यूनिवर्सिटी बेंगलुरू के स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज ने टीन इंडी फिल्म अवार्ड्स (टीआईएफए) की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता कक्षा 9 से 12 के 14 से 18 वर्षीय हाई स्कूल स्टूडेंट्स की भागीदारी के लिये खुली है। इसमें भाग लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स पाँच थीमेटिक कैटेगरीज में अपनी शॉर्ट फिल्म्स (3 से 7 मिनट की) सबमिट कर सकते हैं: प्रकृति और पर्यावरण, स्थानीय इतिहास और कथाएं, मेरा हीरो (परिवार, शिक्षक या समुदाय से आने वाला), किशोर होना (बीईंग ए टीन) या अमूर्त कला (एब्स्ट्रैक्ट आर्ट)।
प्रतियोगिता की घोषणा करते हुए, आरवी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर वाय.एस.आर मूर्ति ने कहा, ‘’आरवी यूनिवर्सिटी एक शोध-आधारित, बहुविषयक संस्थान है, जो समग्र उत्कृष्टता पर लक्षित है। टीआईएफए के माध्यम से हमारा स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज, हाई स्कूल स्टूडेंट्स के लिये एक अनूठे मंच की पेशकश करेगा। इससे उनकी रचनात्मक सोच को प्रेरणा मिलेगी और वे फिल्म-निर्माण से नैरेशन की कला दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता नन्हे और प्रतिभा-संपन्न स्टूडेंट्स के लिये सिनेमा की दुनिया का दरवाजा होगी और रचनात्मकता के प्रति अपनी लगन को जानने में उनकी मदद करेगी।‘’
अभी अवार्ड्स के लिये सबमिशन चालू है और अपनी रचनात्मक कौशल दिखाने के इच्छुक स्टूडेंट्स इसके लिये अपनी शॉर्ट फिल्म्स सबमिट कर सकते हैं। आपको केवल एक कैमरा चाहिये, बेसिक या स्मार्टफोन वाला, फिर आपको बाहर निकलकर आस-पास देखना है, रिकॉर्ड करना है और फिल्म बनाना है। शॉर्ट फिल्म्स में कहानी की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह प्रतियोगिता कल्पना और उभरते जोनर्स में एंट्रीज चाहती है, जैसे इंटरव्यू वाले नैरेटिव्स, कोई विजुअल कॉलेज, एक्सपेरिमेंटल शॉर्ट्स और डॉक्युमेंट्री फॉर्मेट्स। भाग लेने वाले स्टूडेंट्स टीम बनाकर या अकेले काम कर सकते हैं। सबमिशन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2021 है।
प्रतियोगिता पर अपनी बात रखते हुए, आरवी यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज के डीन प्रोफेसर (डॉ.) पीयूष रॉय ने कहा, ‘’आज अंडरग्रेजुएट कॉलेज लेवल और उससे आगे, आकांक्षी युवा फिल्ममेकर्स के लिये कई फिल्म फेस्टिवल्स और फिल्म कॉम्पीटिशंस का आयोजन किया जाता है। हालांकि, टीनेज या स्कूल-लेवल पर फिल्ममेकिंग टैलेंट दिखाने के लिये ज्यादा प्लेटफॉर्म्स नहीं हैं। विजुअल मीडियम के साथ बच्चों की बढ़ती सुविधा और भागीदारी को देखते हुए, हम उनकी रचनात्मकता के प्रदर्शन के लिये उन्हें परफेक्ट मौका देंगे। टीआईएफए का लक्ष्य नन्हे नागरिकों को एक मंच देना और उन्हें नए-नए विचारों और जीवन की स्पष्ट अभिव्यक्ति करने वाले माध्यम के तौर पर फिल्म-निर्माण से जुड़ने के लिये प्रोत्साहित करना है।‘’
इस प्रतियोगिता की शॉर्ट फिल्मों को एक बेहद निपुण ज्यूरी द्वारा जज किया जाएगा, जिसमें वैश्विक उपलब्धि अर्जित करने वाले लोग, कलाकार, और शिक्षाविद होंगे। विजेताओं को आरवी यूनिवर्सिटी के बेंगलुरू कैम्पस में आयोजित होने वाली पब्लिक और वर्चुअल स्क्रीनिंग के माध्यम से अपनी रचनाएं दिखाने का अवसर मिलेगा। यह रचनाएं उसके डिजिटल और स्वामित्व वाले मीडिया एसेट्स पर भी दिखाई जाएंगी। नॉमिनीज का उल्लेख किया जाएगा और विजेताओं को आरवी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज में अंडरग्रेजुएट शिक्षा के लिये स्कॉलरशिप्स मिलेंगी।
चयनित फिल्मों की सूची 15 अक्टूबर 2021 को घोषित की जाएगी और नॉमिनेशंस की घोषणा 1 नवंबर 2021 को होगी। पुरस्कार समारोह और फाइनलिस्ट्स की फिल्मों की स्क्रीनिंग 14 नवंबर 2021, यानि बाल दिवस को होगी।
स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज फिल्मों पर केन्द्रित दो कोर्सेस की पेशकश भी करता है- फिल्ममेकिंग में बीएससी और फिल्म स्टडीज में बीए। इस प्रकार उद्देश्यपूर्ण सिनेमा के भविष्य के निर्माताओं, और समीक्षकों तथा फिल्म रिसर्चर्स को महत्वपूर्ण और आवश्यक प्रशिक्षण मिलता है।


