- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
साहो का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
मच अवेटेड फिल्म ‘साहो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार है, जिसमें बेहद ही दमदार लुक में प्रभास एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे है तो वही श्रद्धा कपूर भी अपने लुक से कहर धा रही है l प्रभास और श्रद्धा की केमिस्ट्री भी बेहद कमाल की नज़र आरही है l
प्रभास की इस फिल्म के ट्रेलर को एक साथ पांच अलग-अलग शहरों से रिलीज किया गया है। साहो इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इसमें सुपरस्टार प्रभास के साथ-साथ श्रद्धा कपूर अपना एक्शन दिखाते हुई नजर आई हैं। साहो के टीजर में दिखाए गए धांसू स्टंट ने फिल्म के प्रति लोगों को एक्साइटेड कर दिया है।
फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु और मलयालम यह चार भाषाओं में शूट किया गया है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा अहम किरदार में होंगे। साहो” एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
“साहो” एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है तथा यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित किया है। श्रद्धा कपूर और प्रभास अभिनीत फिल्म 30 अगस्त 2019 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
Please find below link – https://youtu.be/lD0-ztCFydA


