- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘मिस्टर एण्ड मिसेज शमीम’ में सबा क़मर का बदलाव देखने लायक है
उमैना के किरदार में सबा का बेजोड़ परफॉर्मेंस देखिये, जि़न्दगी के यूट्यूब चैनल पर हर मंगलवार और शुक्रवार~
सबा क़मर ने हाल ही में पाकिस्तान की सबसे प्रतिभाशाली अदाकाराओं में से एक के तौर पर नाम कमाया है। उन्होंने पाकिस्तान और भारत के मनोरंजन उद्योग में अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता है। ‘हिन्दी मीडियम’ में स्वर्गीय इरफान खान के साथ वह हर किसी को पसंद आई थीं। अभी जि़न्दगी के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहे शो ‘मिसेज एण्ड मिस्टर शमीम’ में उमैना की भूमिका निभाते हुए सबा ने अपने ही रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। उनकी वर्सेटिलिटी और भावनात्मक गहराई ने उन्हें वाकई एक बेहतरीन अभिनेत्री बनाया है।
सीरीज की शुरूआत में उमैना आत्मविश्वास से भरी और खरी बात करने वाली एक नौजवान है, जो अपने दिल की बात रखने से कतराती नहीं है। हालांकि, जब शो आगे बढ़ता है, तब हम उसका नाटकीय बदलाव देखते हैं। चौंका देने वाले एक ट्विस्ट के बाद उसे पता चलता है कि वह गर्भवती है, उसका पुराना प्रेमी उसे छोड़ चुका है और अपने परिवार ने भी उसे छोड़ दिया है। भावुक कर देने वाले इस सफर को सबा ने बड़ी खूबसूरती से दिखाया है। पूरी तरह एक आत्मनिर्भर महिला होने से लेकर कमजोर और भावुक बन जाने तक, उन्होंने उमैना के बदलाव में खुद को ढाला है। उमैना को उस दुनिया में प्यार और मान्यता चाहिये, जो अक्सर उसे समझने और सराहने में विफल रहती है।
निर्देशक काशिफ निसार ने उमैना के किरदार में जान डालने के लिये सबा की तारीफ करते हुए कहा, ‘’उमैना के किरदार को निभाना आसान नहीं है, क्योंकि यह किरदार कई भावनाओं और जज्बातों से गुजरता है। लेकिन सबा ने उसकी भूमिका को बेहतरीन तरीके से निभाया है। जब हम इस शो के कलाकारों को चुन रहे थे, तब मुझे पता था कि सबा परफेक्ट तरीके से उमैना की दुनिया में ढल जाएंगी और उसकी जिन्दगी के सफर के कई पड़ाव दिखा सकेंगी। मुझे बहुत खुशी है कि उमैना की भूमिका के लिये हमने सबा को चुना और हम सोच भी नहीं सकते कि उनके बिना ‘मिसेज एण्ड मिस्टर शमीम’ कैसा होता।’’
सबा क़मर ने कहा, ‘‘उमैना ऐसा किरदार है, जिसने एक कलाकार होने के नाते मुझे चौंकाया है। उसके पास सब-कुछ है और वह अपनेआप में पूरी है। मैं इस किरदार से रिलेट करती हूँ, क्योंकि असल जिन्दगी में मेरे भीतर भी उतनी ताकत है। लेकिन उमैना के हालात बहुत अलग हैं। वह एक वाइल्ड चाइल्ड है, निडर है, मस्ती से भरी है और जिंदादिल है। इस भूमिका के लिये मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी और उसके पास तरह-तरह के जज्बात थे। मैंने इस भूमिका को निभाना एक चुनौती माना, क्योंकि उसमें तरह-तरह की भावनाएं उफनती हैं। दर्शकों तक उन भावनाओं को पहुँचाना, ताकि वे हर सीन में उमैना की स्थिति को समझ सके, यकीनन बड़ा काम था। लेकिन स्टोरीलाइन के चलते मैंने यह स्वाभाविक तरीके से कर दिखाया। मैंने उमैना जैसा किरदार पहले कभी नहीं किया है और शो को देखने के बाद आप मेरी बात से सहमत होंगे। वह प्रेरक है और समाज पर सवाल खड़े करती है। यह सवाल उन लोगों को पसंद नहीं हैं, जिनकी सोच अलग है।’’
अपनी कला को लेकर सबा क़मर का समर्पण साफ दिखता है और उमैना का किरदार आपको निशब्द कर देगा। इस परफॉर्मेंस को देखने से आप चूकना नहीं चाहेंगे।
हर मंगलवार और शुक्रवार को जि़न्दगी के यूट्यूब चैनल पर इसका प्रीमियर देखने से न चूकें। प्यार और लचीलेपन के इस बेजोड़ सफर में शमीम और उमैना का साथ दें।


