- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
साबु ट्रेड के उत्पादों ने बाज़ार में विशेष जगह बनाई
कोरोना काल में सावन माह में उच्च गुणवत्ता वाले साबुदाना की मांग बढ़ी, भगर (मोरधान), सेलम हल्दी पाउडर और खोपरा बूरा ने भी ग्राहकों का विश्वास जीता
इंदौर/भोपाल. हाल में सावन माह की समाप्ति हुई है जिसमें फरियाली उत्पादों का विशेष रूप से उपयोग किया जाता है l कोरोना के चलते लोगों ने इस बार बहुत सावधानी बरती और हाइजीन का ध्यान भी रखा. इस बार व्रत उपवासों में उच्च गुणवत्ता वाले साबूदाना की विशेष मांग रही.
साबु ट्रेड, सेलम के सच्चामोती एगमार्क, सच्चासाबु एगमार्क साबुदाना र्और अल्पाहार मोरधन (भगर), खोपरा बूरा और एगमार्क सेलम हल्दी पाउडर जैसे शुद्ध फरियाली उत्पादों को सबने दिल से पसन्द किया ।
खास बात यह भी है कि कोरोना महामारी के संकटकाल में भी नियम कायदों का 100 प्रतिशत पालन करने से होने वाली ढेर सारी असुविधाओं के बावजूद प्रभुकृपा से साबु ट्रेड ने बाजार में अपने वितरकों के माध्यम से सभी उत्पादों को उचित मूल्य पर और समय पर उपलब्ध करवाया।
सच्चामोती और सच्चासाबु एगमार्क साबुदाना के निर्माता साबु ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड, सेलम के प्रबंध निर्देशक गोपाल साबु ने बताया कि : “कोरोना काल में भी हमारे उत्पादों के दाम में कोई वृद्धि नहीं करने के कारण बेहतर क्वालिटी वाला साबुदाना ज्यादा ख़रीदा गया, जिसका प्रतिसाद व्यापारियों के साथ साथ हमें गृहिणियों ने भी दिया.
हमारे लिये ख़ुशी की बात है कि ऐसी स्थिति में भी एगमार्क साबुदाने के साथ-साथ अल्पाहार ब्रांड के हमारे उत्पाद जैसे मोरधन, सेलम हल्दी पाउडर, नारियल बूरा आदि को भी ग्राहकों ने बहुत सराहा है.
संकटकाल में भी अनेक विपरीत परेशानियों के बावजूद प्रभु कृपा से साबु ट्रेड द्वारा अपने उत्पादों की अपने सेवाभावी वितरकों के पूर्ण सहयोग के माध्यम से पूरे देश में निरंतर बिना किसी मूल्यवृद्धि के, उपभोक्ताओं को सप्लाय जारी रखी और अच्छे मालों की कमी नहीं होने दी ।
सावन में अच्छे फरियाली उत्पादों की मांग में वृद्धि नजर आई. हल्के क्वालिटी तथा स्थानीय पैकिंग में मिलते-जुलते नामों की कम दामों में बाजार में उपलब्धता के बावजूद ग्राहकों का बढ़िया एवं परीक्षित उत्पादों की ओर विशेष रूझान देखा गया.
कम्पनी ने निर्णय लिया है कि आगामी त्यौहारों जैसे जन्माष्टमी से नवरात्रि तक के लिये अपने सभी श्रेष्ठ फरियाली उत्पाद अपने वितरकों के माध्यम से अत्यन्त कम दामों में ग्राहकों को निरंतर उपलब्ध करवाते रहेंगे, जिससे सभी ग्राहकों का रूझान अच्छे उत्पादों की ओर बढ़ता रहे ।
ग्राहक खरीदारी करते समय पैकेट पर “साबु” का लोगो, सेलम की पैकिंग तथा सच्चामोती साबुदाना में विशेष रुप से “एगमार्क” प्रमाणित लोगो देख कर ही खरीदें, जिससे उन्हें नुकसान न हो। साबु ट्रेड, सेलम ने हमेशा अपने उपभोक्ताओं के फीडबैक का सम्मान किया है और अपनी सेवाओं को निरंतर बेहतर करने का प्रयास किया है।


