- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सच्चासाबु न्यूट्रीदाना लॉन्च, ग्लूटेन-फ्री हेल्दी फूड सेगमेंट में एंट्री
इंदौर 27 अप्रैल। साबु ट्रेड ने अपने नए हेल्थ-ओरिएंटेड उत्पाद सच्चासाबु न्यूट्रीदाना के लॉन्च की घोषणा की है। यह ग्लूटेन – फ्री एवं पोषण से भरपूर उत्पाद आधुनिक उपभोक्ताओं की बदलती स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया है। न्यूट्रीदाना सेलम (तमिलनाडु) स्थित इकाई में निर्मित है और शीघ्र ही 500 ग्राम पैक में देशभर में उपलब्ध होगा।
इंदौर में 11 एवं 12 अप्रैल को आयोजित माहेश्वरी व्यापार महोत्सव के कंपनी स्टाल पर इसका प्री-लॉन्च सैंपल आगंतुकों को वितरण के साथ किया गया। इस दौरान उत्पाद की विशेषताओं एवं बाजार संभावनाओं की जानकारी भी दी गई। प्री-लॉन्च फीडबैक सर्वे में गृहिणियों ने इसे “बनाने में बेहद आसान और स्वाद मे पसंदीदा” बताया।
पत्रकारों से बातचीत में साबु ट्रैड सेलम के चेयरमैन श्री गोपाल साबु ने कहा, – “आज उपभोक्ता स्वाद के साथ स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। सच्चासाबु न्यूट्रीदाना के माध्यम से हमारा प्रयास है कि हम परंपरा और पोषण के बीच एक सेतु बनाएं और उन्हें एक हेल्दी विकल्प दें।”
श्री साबु ने बताया कि सच्चासाबु न्यूट्रीदाना एक संतुलित पौष्टिक फूड प्रोडक्ट है, जिसमें साबूदाना एवं मिलेट्स का पेटेंटेड संयोजन किया गया है। अनुसार यह उत्पाद 100% ग्लूटेन-फ्री, प्रोटीन, डाइटरी फाइबर व विटामिन्स से भरपूर है तथा इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम एवं जिंक जैसे आवश्यक मिनरल्स मौजूद हैं। इसे आसानी से पचने योग्य बनाया गया है और यह दैनिक उपयोग के साथ-साथ फरियाली (व्रत-उपवास) आहार के लिए भी उपयुक्त है।
श्री साबु के अनुसार देश में हेल्दी फूड सेगमेंट तेजी से विकसित हो रहा है। ग्लूटेन-फ्री एवं न्यूट्रिशन-आधारित उत्पादों की मांग में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इसके साथ ही साबूदाना, मिलेट्स, हल्दी, मखाना, फरियाली आटा एवं खिचिया पापड़ जैसे पारंपरिक उत्पादों की मांग भी बढ़ रही है, जो स्वास्थ्य और प्राकृतिक पोषण से जुड़े हैं।
साबु ट्रेड अपने स्थापित उत्पादों जैसे सच्चासाबु एगमार्क साबूदाना, पापड़, अल्पाहार नारियल बूरा एवं कुकरी जॉकी मिलेट्स के माध्यम से बाजार में पहले से मजबूत स्थिति रखता है और अब न्यूट्रीदाना के साथ हेल्थ सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को और विस्तार दे रहा है।
कंपनी का लक्ष्य हेल्थ एवं वेलनेस फूड सेगमेंट में अपनी उपस्थिति मजबूत करना तथा उपभोक्ताओं को सुलभ एवं विश्वसनीय पोषण विकल्प उपलब्ध कराना है। साबु ट्रेड पिछले चार दशकों से खाद्य उत्पाद उद्योग में गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक रहा है।


