- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सुरक्षित सफर: न्यूगो की नई इलेक्ट्रिक बसों की प्राथमिकता
न्यूगो अपनी बसों में एडवांस सेफ्टी फीचर्स के ज़रिए यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है।
Mumbai, 8 मई 2023- न्यूगो, भारत की पहली प्रीमियम एसी बस सेवा, यात्रियों को एक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करने का वादा करती है, क्योंकि अपने यात्रियों की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और यह सुनिष्चित करने के लिए iकंपनी हर संभव प्रयास करती है|
प्रत्येक प्रस्थान से पहले न्यूगो बस के 25 इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल चेक्स किए जाते है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बसें एकदम सही स्थिति में हैं| इसके अलावा कंपनी ने हर समय बस और उनके ड्राईवरों को ट्रैक करने के लिए रीयल-टाइम मॉनीटरिंग सिस्टम भी लगाया हुआ है ताकी अचानक होने वाली किसी भी घटना के दौरान कंपनी तुरंत उसको सुलझा सके|
न्यूगो ने किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए अपनी बसों में अत्त्याधुनिक एडवांस कोलाइज़न प्रीवेंशन सिस्टम भी लगाया हुआ है, जिसे ए.डी.ए.एस यानी एडवांस ड्राईवर असिस्टेंस सिस्टम्स कहा जाता है। यहां तक की बस में स्पीड लॉक्स भी लगाये गए हैं, ताकि बस की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा से ऊपर न जा सके| न्यूगो बसों के डिपार्चर से पहले ड्राईवरों का ब्रेथ़् अनैलज़र टेस्ट् भी करता है , ताकि यह सुनिश्चित कर सके कि ड्राईवर किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में नहीं है| आरामदायक सफ़र के लिए बसों में बेहतरीन वेहिकल सस्पेंशन भी लगाये गए हैं।
ग्रीनसेल मोबिलिटी के सीईओ और एमडी श्री देवेन्द्र चावला का कहना है, ‘एक भरोसेमंद ट्रांसपोर्टेशन के लिए सेफ्टी और कंफर्ट दो सबसे अहम फैक्टर हैं, और हम इस एक्सपीरियंस की अहमियत को समझते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए हमने इस बात को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनाया है कि हम बसों को इस तरह से डिज़ाइन और मैन्युफेक्चर करें कि जिससे यात्री न केवल सुरक्षित बल्कि सुविधाजनक यात्रा का अनुभव करें, इसलिए हमने एडवांस सेफ्टी फीचरों और आधुनिक तकनीक पर काफी ज्यादा इनवेस्ट किया है। हम इस बात को लेकर प्रतिबद्ध हैं कि कोई भी पैसेंजर जब हमारी बसों में यात्रा करें, तो वह सुरक्षित और आरामदायक महसूस करे।’
इन सेफ्टी फीचरों के अलावा, न्यूगो ने बसों को मॉनीटर करने और यात्रियों की सेफ्टी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हुए हैं। बसें बैटरी टेम्परेचर कंट्रोल सिस्टम, एडवांस फायर प्रीवेंशन तथा कंट्रोल सिस्टम से भी लैस हैं।
सुरक्षित और सुविधाजनक बोर्डिंग के लिए कंपनी ने पैसेंजर्स के लिए लाउंजेस भी बनाए हुए हैं। बस का इंतज़ार कर रहे यात्रियों को ये लाउंज एक आरामदायक माहौल देते हैं।
न्यूगो अपने पैसेंजरों की सेफ्टी और कंफर्ट को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और हर ट्रिप पर कई सेफ्टी कदम उठाता है, जैसे बसों और ड्राईवरों की चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग, एडवांस कोलाइज़न प्रीवेंशन सिस्टम्स और पैसेंजरों की सेफ्टी के लिए सीसीटीवी कैमरे। अपने पैसेंजरों की सेफ और सुविधाजनक बोर्डिंग और डीबोर्डिंग के लिए ब्रांड ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए लाउंजेस भी बनाए हैं । इतना ही नहीं यात्रियों की कंफर्टेबल राइड के लिए ब्रांड ने बसों में बेहतरीन वेहिकल सस्पेंशन भी दिया है।


