- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
साई इंटरनेश्नल स्कूल प्रायोजित ई-समर फिएस्टा (सत्र-2) का आगाज़ !
राष्ट्रीय…2021 : भारत के अग्रगण्य शैक्षिक संस्थाओं में एक साई इंटरनेश्नल एजुकेशन ग्रुप का बहु चर्चित शैक्षिक-मनोरंजन कार्यक्रम ई-समर फिएस्टा सत्र-2 का आयोजन 1 जून, 2021 से प्रारम्भ हो रहा है | 10 दिनों तक चलने वाला यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए मजेदार शैक्षणिक क्रियाकलापों, नवोन्मेषी तथा अनुभवजन्य शिक्षा का अद्भुत अवसर लेकर आएगा | ई-समर फिएस्टा के पहले भाग में विभिन्न क्रियाकलापों व सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण का सत्र होगा जिन्हें विद्यार्थी पपेट्री, स्टोरीटेलिंग, रोबोटिक्स, जिम्नास्टिक्स, नृत्य, कोडिंग आदि कई क्षेत्रों के विशेषज्ञों के प्रत्यक्ष निर्देशन में सीख सकेंगे | प्रातः काल आयोजित होने वाला यह प्रशिक्षण कक्षा प्लेग्रुप से कक्षा XII के लिए उद्दिष्ट होगा |
समाज के विभिन्न कार्य-क्षेत्रों में अपने अथक परिश्रम, अडिग लक्ष, सफलता के प्रति अटूट आस्था से विजयी होने वाले जो कर्म-वीर अपनी जीवन-यात्रा के बेसकीमती अनुभव से संध्या-अधिवेशन को सजाएंगे वे हैं अंतर्राष्ट्रीय राइफल शूटर, टेडएक्स स्पीकर,चाटर्ड अकाउंटेंट तथा एक अग्रणी स्पोर्टसप्रुनर सुश्री प्रियाल केनी, बॉलीवुड गायक, संगीत निर्देशक तथा कम्पोज़र अभिजीत मिश्र, ओडिशा के असंख्य युवा-दिलों की धड़कन व गायक ऋतुराज महान्ती, स्टैंडअप कॉमिक शंकर चुगानी, सुप्रसिद्ध कॉयर कन्डक्टर, पियानिस्ट तथा कॉम्पोज़र सुधाकर जॉन दोरैस्वामी, ओलिवुड की अति चर्चित कॉमेडी जोड़ी शंकर और प्रज्ञा, विश्व प्रसिद्ध भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक मिर्ज़ा फैजान, भारत के सुपरिचित प्रेरणादायी स्पीकर, भारतीय पॉप गायक तथा नाट्य कर्मी शेरोन प्रभाकर तथा ‘इंडियाज़ गॉट टेलेंट’ जैसे कठिन प्रतिस्पर्धा के विजेता प्रिंस डैन्स ग्रुप मंत्रमुग्ध करने वाले कार्यक्रमों से सभी सायोनीयर्स के साथ ही देश-विदेश के अन्यान्य स्कूलों के विद्यार्थियों को उत्साहित व रोमांचित करेंगे, इसमें संदेह की गुंजाइश नहीं |
इस ई-समर फिएस्टा की अवधारणा तथा उद्देश्य के विषय पर बोलते हुए ‘साई इंटरनेश्नल एजुकेशन ग्रुप’ के वाइस चेयर पर्सन डॉ शिल्पी साहू जी ने कहा, “विद्यार्थियों को नए दौर के नए कौशलों से लैस करना इस फिएस्टा का लक्ष है जिसके द्वारा वे जागरुक होकर सभी प्रतिकूलताओं से लड़ सकेंगे और अपनी प्रतिकारक क्षमता, आत्मविश्वास, बोध-शक्ति व आत्मनिरीक्षण को और मज़बूत कर सकेंगे | हमारे सभी सायोनीअर्स शारीरिक, मानसिक, व भावनात्मक सुरक्षा प्राप्त कर ’नव सामान्य’ (न्यू नार्मल) के साथ सामंजस्य स्थापित कर सकें, इसी उद्देश्य के साथ हम ई-समर फिएस्टा का आयोजन कर रहे हैं |”
इस ई-समर फिएस्टा को दो भागों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है–प्रातः कालीन सत्र और संध्या-अधिवेशन | प्रातः काल आयोजित होने वाले सत्र में विभिन्न क्रियाकलापों व सॉफ्ट स्किल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिन्हें विद्यार्थी पपेट्री, स्टोरीटेलिंग, रोबोटिक्स, जिम्नास्टिक्स, नृत्य-संगीत, नाटक, कोडिंग, सम्प्रेषण-कला, निजी देखभाल व स्वच्छता, आदि कई क्षेत्रों के विशेषज्ञों के प्रत्यक्ष निर्देशन में सीख सकेंगे | प्रातः कालीन सत्र कक्षा प्लेग्रुप से कक्षा XII वीं के लिए उद्दिष्ट है | संध्या समय आयोजित होने वाले सांध्य अधिवेशन सायोनीयार्स के अभिभावकों व शिक्षकों के लिए होंगे जिनमें दर्शक न केवल विद्यार्थियों के 21 वीं सदी जीवन कौशलों के साक्षी बनेंगे बल्कि अपनी नीरस दिनचर्या से निकलकर यह अनुभव करने का अवसर पा सकेंगे कि शिक्षण एक क्रमबद्ध प्रक्रिया ही नहीं है, यह समाज में अपनी गहरी छाप भी छोडता है | इसे सिद्ध करने के लिए ही साई इंटरनेश्नल एजुकेशन ग्रुप ने आमंत्रित किया है ऐसी स्वनाम धन्य हस्तियों को जो अपने बेमिसाल व्यक्तित्व के नूर से साई के शिक्षाकाश को रोशन कर देंगे |


