- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दिल बेचारा के प्रीमियर के मौके पर सैफ अली खान और ए आर रहमान ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद!
तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर ’जैसी सुपर हिट फिल्म के साथ दर्शकों को लुभाने के बाद, स्टार प्लस अपने दर्शकों लिए इस 9 अगस्त को रात 8 बजे एक और सुपरहिट फिल्म ‘दिल बेचेरा’ अपने प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है।
यह फिल्म बेस्ट सेलिंग नॉवेल ‘द फॉल्ट इन आवर स्टार्स’ का रूपांतरण है। यह किजी (संजना सांघी) और मैनी (स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत) की कहानी बयां करती है जो युवा हैं और बीमारी से पीड़ित हैं और वह कैसे एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। मौत से जूझ रहे यह दोनों अंत तक एक नई शुरुआत का सपना देखते हैं।
दिल बेचारा फिल्म में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत और खूबसूरत अभिनेत्री संजना सांघी की अनोखी जोड़ी के साथ मुकेश छाबड़ा ने अपने निर्देशन की बेहतरीन शुरुआत की है। इस फिल्म में युवा साहिल वैद, कैमियो भूमिका निभाने वाले अद्भुत सैफ अली खान के साथ सहायक कलाकारों में शाश्वत चटर्जी और स्वास्तिका मुखर्जी ने शानदार भूमिकाएँ निभाई हैं।
इस ड्रीम टीम में शामिल होने के लिए संगीत के उस्ताद ए.आर.रहमान जिनका दिल को छू लेने वाला बैकग्राउंड स्कोर और संगीत फिल्म के लिए अद्भुत कमाल करता है।
‘दिल बेचारा’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर अभिनेता सैफ अली खान कहते हैं,“दिल बेचारा की
टीम को उनके टीवी रिलीज के लिए मैं शुभकामनाएं देता हूँ। शूटिंग का वक्त बेहतरीन था, मेरा एक छोटा सा कैमियो बहुत पावरफुल साबित हुआ। सुशांत के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा।
वह उदार और सहज थे और मुझे पूरे दिन मजेदार कहानियां सुनाते थे और उन्होंने मुझे शाहरुख खान और अन्य लोगों के इम्प्रेशंस भी दिखाए। अफ़सोस की बात है कि उन्होंने हमें बहुत जल्द ही छोड़ दिया और उनका नुकसान इस दुनिया के लिए बहुत बड़ा है, जिसमें वह रहते थे। मैं अपना हिस्सा अपने परिवार, अपने प्रशंसकों और अपनी स्मृति को समर्पित करता हूं।”
संगीत निर्देशक ए आर रहमान कहते हैं, ‘दिल बेचारा’ आज के अस्तित्व संबंधी चुनौतियों का सामना करने के बारे में एक कहानी है जो मुकेश छाबड़ा द्वारा जुनून से बनाई गई एक फिल्म है। यह एक कड़वी-मीठी कहानी है जो आपको एक ही समय में हंसाती है और रुलाती है।
हमने संगीत को बहुत ध्यान से और दिल से बनाया है और यह देखना अद्भुत है कि यह श्रोताओं के साथ कैसे खुद को जोड़ती है। ‘दिल बेचारा’ की विरासत हमारे प्रिय सुशांत सिंह राजपूत के साथ रहेगी।”
ऐसा कुछ भी नहीं है जो आपके रविवार को आपके पूरे परिवार के साथ इन पावरपैक्ड प्रदर्शन का आनंद लेने की तुलना में अधिक भव्यता प्रदान करेगा!
सभी दर्शक और प्रसंशक ‘दिल बेचारा’ वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को देखने के लिए तैयार हो जाए इस रविवार, 9 अगस्त को रात 8 बजे केवल स्टार प्लस पर !


