- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
स्टार प्लस के ‘कहां हम, कहां तुम’ के लिये सैफ अली खान बने सूत्रधार
बॉलीवुड के नवाब, सैफ अली खान को स्टारप्लस की नई पेशकश ‘कहां हम, कहां तुम’ के प्रोमो का सूत्रधार बनाया गया है। इस शो को संदीप सिकंद ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्मों और वेब सीरीज में अपने कमाल के अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले, सैफ अली खान ‘कहां हम, कहां तुम’ शो के प्रोमो में मुख्य किरदारों का परिचय कराते नज़र आयेंगे। हाल ही में उन्होंने मुंबई में उपरोक्त प्रोमो की शूटिंग पूरी की है। यह शो एक से बढ़कर एक सितारों से सजा है, जिसमें दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर जैसे कलाकार शामिल हैं।
ये दोनों बेहद ही वास्तविक किरदारों में नज़र आयेंगे। अपनी इस नई पेशकश के साथ वापसी करने वाले संदीप सिकंद के इस शो की कहानी काफी दिलचस्प है। इसमें दिखायी गयी यह जोड़ी एक-दूसरे से बिलकुल विपरीत है। सैफ अली खान उनके लिये सूत्रधार की भूमिका निभा रहे हैं। बेहद काबिल अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इस शो में एक टीवी एक्टर की भूमिका में होंगी, वहीं करण वी ग्रोवर कार्डियोलॉजिस्ट की भूमिका में अपना वही जादू बिखरने लौट आये हैं।
इस शो को लॉन्च करने को लेकर सैफ अली खान बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘’इस शो को पेश करते हुए बेहद खुशी महसूस हो रही है। इसका कॉन्सेप्ट अनूठा होने के साथ बेहद वास्तविक भी है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में डिनर डेट जैसी छोटी-सी चीज भी प्लान करना काफी मुश्किल हो जाता है।
मेरे लिये इस शो से जुड़ने की सबसे मुख्य वजह थी कि मैं तुरंत ही उन किरदारों के साथ जुड़-सा गया था। केवल काम में ही डूबे रहना अच्छी बात नहीं होती है, बल्कि अपनों के लिये समय निकलना भी जरूरी होता है। और फिर देखिये जिंदगी कितनी खूबसूरत हो जाती है।‘’


