- एक भाई का त्याग, परिवार के छिपे राज़ और सच की लड़ाई: प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल किसका कसूर का ट्रेलर जारी किया
- A Brother’s Sacrifice, a Family’s Secrets and a Battle for Truth: Prime Video Unveils the Trailer for MX Original Kiska Kasoor
- पहले दिन प्लास्ट पैक 2026 में पहुंचे 15 हजार से अधिक विजिटर्स, मध्य भारत बन रहा प्लास्टिक इंडस्ट्री का बड़ा हब
- Abhishek Banerjee, Aparshakti Khurana to Siddhant Chaturvedi: Bollywood Actors & Their Love for Black Outfits
- Rajshri productions and bhamla foundation come together to honour 300 asha workers – the unsung women heroes of our society – with a special screening of ‘yeh prem mol liya’
सैफ सबसे सहज सह-अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है: अनुप्रिया गोयनका
कई सफल वेब श्रृंखलाओं में काम करने के बाद, अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीज़न में वे सैफ अली खान के साथ नजर आने वाली हैं।
पद्मावत में अपने अभिनय का जोहर दिखा चुकी अभिनेत्री इस वेब सीरीज में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, कहती है, “मैं सीरीज़ में सैफ की पूर्व पत्नी मेघा का किरदार निभा रही हूँ। पहले सीज़न में सिर्फ एक झलक दिखाया गया था, निर्माताओं ने सरताज के निजी जिंदगी पूरी तरह से उजागर नहीं की थी ।
सरताज के जीवन में भावनात्मक उथल-पुथल का एक बड़ा हिस्सा मेघा के साथ उनके रिश्ते, उनके प्यार और कै रिश्ते को ठीक से निभा नहीं सकना इन सब की वजह से तरह-तरह के कटार से गुजरता है। जैसे-जैसे श्रृंखला आगे बढ़ती है, मेघा की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। ”
अनुप्रिया ने सैफ के साथ सेट पर तथा ऑन कैमरे के साथ ऑफ कैमेरा के बाद दोनों के साथ रहने का आनंद लिया। अनुप्रिया स्टार के साथ काम करना पसंद करती हैं, यह साझा करते हुए अनुप्रिया कहती हैं, “सैफ के साथ काम करना बिल्कुल अद्भुत रहा है।
वह सबसे सहज सह-अभिनेताओं और सेलिब्रिटी में से एक हैं। वे बहुत ही शालीन है और हमेश नम्र रहते है वह अपने सह-कलाकारों को बहुत सहज बनाते है, वह एक शानदार इंसान है। अलग-अलग दृश्यों में उनके साथ काम करना बहुत मजेदार था।
वह अपने सह-कलाकारों को प्रयोग के लिए बहुत स्पेस देते है। वे बहुत गहरी अलग विषयो पर बातचीत कर सकते है। ऑन ऑफ़ कैमरे पर हमारी बातचीत वास्तव में शानदार रही । ”


