- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर लव सॉन्ग ‘तेरे बिना’ ने तोड़ा रिकॉर्ड!
गीत “तेरे बिना” अपनी रिलीज़ के बाद से ही संगीत प्रेमियों के बीच एक त्वरित हिट बन गया है। सलमान खान का पिछला गीत “प्यार करोना” देखने के बाद, हम उनके अगले गीत के लिए उत्साहित थे और अब जैकलीन फर्नांडीज के साथ उनका अगला सिंगल “तेरे बिना” अपनी रिलीज़ के बाद से सभी की प्लेलिस्ट में छाया हुआ है।
इस गाने ने लॉन्च होते ही एक रिकॉर्ड बना लिया है जिसे महज 24 घंटों में 12 मिलियन बार देखा जा चुका है। यह एकमात्र गीत और चैनल है जिसका गीत और टीज़र दोनों यूट्यूब पर एक ही चैनल से एक साथ टॉप 3 में ट्रेंड कर रहे है।
निस्संदेह, इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है और यूट्यूब इंडिया पर #1 पर ट्रेंड कर रहा है। गाने को अब तक 20 मिलियन बार देखा जा चुका है। “तेरे बिना” तुरन्त ही इस सीजन का सबसे नया रोमांटिक ट्रैक बन गया है।
सलमान खान जो अपनी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जाने जाते हैं, वह अपने गानों के साथ भी रिकॉर्ड तोड़ना बखूबी जानते है। और यही सलमान खान की लोकप्रियता है। गीत की सफलता इस तथ्य से स्पष्ट है कि यह आज भी ट्रेंड कर रहा है।
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज पर फिल्माया गया गीत विशेष रूप से सलमान के पनवेल फार्महाउस की मनोरम दृश्यों के बीच फिल्माया गया है।
सलमान खान द्वारा निर्देशित और उनकी आवाज़ में गुनगुनाया गया यह गाना उनके दोस्त अजय भाटिया ने कंपोज़ किया है और शब्बीर अहमद द्वारा लिखित है। म्यूजिक वीडियो सलमान खान के हाल ही में रिलीज हुए यूट्यूब चैनल पर लाइव है और पूरा ऑडियो भी रिलीज़ हो चुका है।


