- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘दबंग 3’ में अपने शर्टलेस क्लाइमैक्स सीक्वेंस के लिए सलमान खान कुछ इस तरह कर रहे है तैयारी!
दबंग 3 के क्लाइमैक्स सीक्वेंस का बड़ा हिस्सा मई में शूट किया गया था जिसमे सलमान खान और किचा सुदीप हाथापाई करते नज़र आएंगे l अब यह कहा जारहा है की बचे हुए क्लाइमैक्स सीक्वेंस की शूटिंग अगले हफ्ते मुंबई में की जायेगी जिसमे सलमान शर्टलेस नज़र आएंगे जिसके लिए सलमान काफी मेहनत कर रहे है l
मई में, सुदीप ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी कि उनके और सुल्तान सुपरस्टार के बीच एक शर्टलेस फाइट सीक्वेंस देखने मिलेगा और अब हमें मिली जानकारी के अनुसार,यह एक लंबा सीन होगा। दबंग खान ने क्लाइमेक्स सीक्वेंस के एक हिस्से के लिए छह महीने से अधिक समय तक तैयारी की थी, जिसकी शूटिंग इस महीने की जाएगी। वह इसके लिए अपनी परफ़ेक्ट बॉडी में प्रशंसकों से रूबरू होना चाहते थे। इस सीक्वेंस में हाथापाई जैसे स्टंट भी शामिल है जिसके लिए सुपरस्टार ट्रेनिंग ले रहे हैं।
फ़िल्म से जुड़े करीबी स्रोत के अनुसार,”दबंग की आखिरी किस्त और आगामी एक के बीच सात साल का अंतर है, जो इस साल रिलीज होने के लिए तैयार है। कुछ सीक्वेंस के लिए सलमान को युवा दिखने की आवश्यक थी और शर्टलेस क्लाइमेक्स सीक्वेंस के साथ वह एक बार फिर अपने हीरो अवतार में प्रशंसकों से मुखातिब होंगे। वह अपने प्रशंसकों की अपेक्षाओं को बखूबी समझते हैं और जब से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है, उन्होंने अपनी बॉडी पर काम करना शुरू कर दिया है और अपने दिनचर्या में कई कठिन एक्सरसाइज शामिल की है। “
सलमान खान ने अपने दैनिक दिनचर्या में भारी वजन उठाना, दौड़ना, तैरना और साइकिल चलाना शामिल किया है। इतना ही नहीं, मई एवं जून के महीनों में अपने खानपान में थोड़ा बदलाव किया था जब क्लाइमेक्स दृश्य का मुख्य भाग फिल्माया गया था।
सूत्रों ने आगे बताया,”ऐसे कई दिन थे जब वह अपना वेट लिफ्टिंग सेशन सुबह करते थे और फिर अपनी एक्सरसाइज के एक हिस्से के रूप में, वह अपनी साइकिल पर फिल्म सिटी की दूरी तय करते थे जहां वह शूटिंग कर रहे थे।”


