- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सलमान खान ने ‘अंतिम- द फाइनल ट्रुथ’ से आयुष शर्मा का ‘दमदार’ फर्स्ट लूक किया पेश
सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन ‘अंतिम- द फाइनल ट्रुथ’ सलमान खान और आयुष शर्मा के बीच पहली बार ऑनस्क्रीन सहयोग को चिह्नांकित करता है जहाँ दोनों कलाकार मुख्य भूमिकाएँ निभाते नजर आएंगे। फिल्म को महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है और जब से आयुष ने सलमान खान का फर्स्ट लुक साझा किया है, तब से ही अंतिम की चारों ओर जबरदस्त चर्चा है।
अपने पहले लुक में, सलमान एक परीपूर्ण सीख अवतार में दिख रहे है और अपने विशिष्ट स्वैग, करिश्मा और स्क्रीन प्रेजेन्स से सभी को प्रभावित किया। आयुष ने कैप्शन के साथ सलमान के लुक का खुलासा किया था, “Antim Begins.. #BhaisAntimFirstLook #AntimTheFinalTruth @beingsalmankhan “
और अब, सलमान ने आयुष के फर्स्ट लुक को एक वीडियो के साथ साझा किया है, जो ‘अंतिम- द फाइनल ट्रुथ’ के वाइब्स की झलकियां पेश करता है। आयुष ने इस गहन भूमिका के लिए प्रभावशाली रूपांतर किया है जो दर्शकों को अवाक कर रहा है। उन्हे इस अवतार में पहले कभी नहीं देखा गया, आयुष पहले से कहीं ज्यादा हॉट और फिट दिख कर दर्शकों को प्रभावित कर रहे है।
Caption reads, “Antim begins..
AntimFirstLook – bit.ly/Antim_FirstLook
AayushSharma @manjrekarmahesh @SKFilmsOfficial”
सलमान खान ने पहले साझा किया था, “मैं अंतिम का इंतजार कर रहा हूं। लॉकडाउन की वजह से एक अच्छे लंबे ब्रेक के बाद सेट पर वापस जाना अच्छा है। दर्शकों को निश्चित रूप से यह फिल्म पसंद आएगी, पहले कभी नहीं देखे हुए एक युनिवर्स का निर्माण किया जा रहा है।”
सलमान और आयुष न केवल बेहद हॉट लग रहे हैं, बल्की प्राकृतिक और साहसी एक्शन की झलक उत्साह बढ़ा रही है। उनका ऑनस्क्रीन सहयोग सबसे अधिक प्रत्याशित है और दर्शक फिल्म के विकास और अपडेट पर नजरें जमाए हुए हैं।
‘अंतिम.. द फाइनल ट्रुथ’ महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है।


