- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सलमान खान ने ईद पर अपने फैंस के लिए एक नया गाना किया रिलीज़!
अपने सभी प्रशंसकों को इस ईद की शुभकामनाएं देते हुए, सुपरस्टार सलमान खान के पास फैंस के लिए सर्वश्रेष्ठ ईदी है। पहले दो गाने जारी करने के बाद, अभिनेता ने इस विशेष अवसर पर ‘भाई भाई’ नामक तीसरा गाना रिलीज़ कर दिया है।
सलमान खान की फिल्में नियमित रूप से ईद के अवसर पर रिलीज होती रही हैं और एक दशक से अधिक की अवधि में लगभग हर बार 100 प्रतिशत सफलता का आनंद लिया है। ‘राधे’ इस साल ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण, भारतीय सिनेमा थिएटर बंद हो गए हैं। जबकि इस ईद पर कोई भी फ़िल्म रिलीज़ नहीं हुई है, ऐसे में सलमान ने एक गाने के साथ अपने प्रशंसकों को यादगार ईदी दे दी है।
सलमान खान लिखते है, “सबसे पहले, सभी को ईद मुबारक। इस वर्ष महामारी से निपटने के लिए ऊपर वाला हम सभी को शक्ति प्रदान करे।
वे आगे कहते हैं, “चूंकि हम इस ईद पर अपनी फिल्म रिलीज़ नहीं कर पाए, इसलिए मैंने अपने सभी अद्भुत प्रशंसकों के लिए एक बहुत ही विशेष गाने पर काम किया है। इस गाने का नाम ‘भाई भाई’ है क्योंकि यह भाईचारे और एकता की भावना का जश्न मनाता है।
इसे रिलीज़ करने के लिए ईद सबसे अच्छा दिन है क्योंकि यह एक ऐसा त्योहार भी है जो लोगों को एक-दूसरे के करीब लाता है। मुझे उम्मीद है कि लोग इस गाने को उतना ही एन्जॉय करेंगे जितना मुझे इसे बनाने में आया है।”
महामारी के संकट के बावजूद अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करने के लिए, अभिनेता ने पनवेल में अपने फार्महाउस पर न्यूनतम क्रू और संसाधनों के साथ ‘भाई भाई’ के लिए शूटिंग की है। अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस विशेष गाने को रिलीज किया है और लिखते है,”मैंने आप सब के लिए कुछ बनाया है, देख के बताना कैसा लगा…आप सब को ईद मुबारक…..#BhaiBhai”
यह गाना एक महत्वपूर्ण संदेश का संचार करता है और हमारे साथी और अन्य धर्मों के प्रति प्रेम व करुणा की सही भावनाओं को पेश करता है, जो ईश्वर की नज़र में एक समान हैं। यह भाईचारे और एकता का संदेश फैलाता है।
यह तीसरा गीत है जिसे सुपरस्टार ने प्यारे करोना और तेरे बिना के बाद लॉकडाउन के बीच रिलीज़ किया है। इस गाने को स्वयं सलमान ने अपनी आवाज़ दी है, जो इस शुभ अवसर के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।


